ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में मतदान के बाद अब जीत हार के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां 40 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है. बीजेपी ने इसे मोदी सरकार की लोकप्रियता बताया. बीजेपी ने इस मतदान को लेकर अपनी जीत का दावा किया है. दूसरी ओर, कांग्रेस का दावा है कि लोगों ने सरकार के खिलाफ उसे वोट दिया है. यही वजह है कि ग्वालियर चंबल की चार में से तीन सीटें कांग्रेस जीतेगी. ग्वालियर लोकसभा सीट के संसदीय क्षेत्र में कुल 62.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है. मुरैना लोकसभा सीट पर 58.22 प्रतिशत, भिंड लोकसभा सीट पर 54.87 प्रतिशत और गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर 71.53 प्रतिशत मतदान हुआ है.
जनता ने अगर प्रत्याशियों के चेहरे देखकर मतदान किया होगा तो ग्वालियर, मुरैना में कांग्रेस की स्थिति है, जबकि भिंड में बीजेपी का पलड़ा भारी है. जनता ने अगर मोदी वर्सेस कांग्रेस प्रत्याशी के आधार पर वोट दिया होगा तो ग्वालियर, भिंड में बीजेपी का पलड़ा भारी होगा, जबकि मुरैना में कांटे की टक्कर होगी. अगर जनता ने विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे के आधार पर मतदान किया होगा तो कांग्रेस का पलड़ा भारी होगा. तीन लोकसभा सीटों पर बीजेपी के पास 11 और कांग्रेस के पास 13 विधायक हैं.
इन सीटों पर तगड़ा मुकाबला
साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल इलाके की ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना पर कब्जा जमाया था. इस बार इनमें से केवल एक सीट गुना को छोड़ दिया जाए, तो बाकी पर बीजेपी- कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है. हांलकि बीजेपी प्रत्याशी वोट प्रतिशत बढ़ने से खुश है. ग्वालियर के बीजेपी प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाह कहते हैं कि लोगों ने पीएम मोदी की योजनाओं और नीतियों को पंसद किया है. कांग्रेस को भुलावे में नहीं रहना चाहिए.
कांग्रेस कर रही अपनी जीत का दावा
उधर, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने मतदान प्रतिशत बढ़ने को पार्टी के लिए बेहतर संकेत बताया है. उनका दावा है कि जनता ने बीजेपी सरकार को विदा करने के लिए बढ़-चढ़कर वोट दिया है. ग्वालियर, भिंड व मुरैना में बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे और केंद्र सरकार की योजनाओं के आधार पर चुनाव प्रचार किया है. तो, वहीं कांग्रेस ने सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को मुद्दा बनाकर प्रचार किया है. इनके अलावा, तीनों सीट पर कांग्रेस छोड़कर उम्मीदवार बीएसपी से भी चुनाव लड़ रहे हैं. लिहाजा बीएसपी फैक्टर भी चुनाव नतीजों पर असर डालेगा. लेकिन कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार कह रहे हैं कि ग्वालियर चंबल अंचल की 3 सीटों पर कांग्रेस गांरटी के साथ जीत रही है.
Tags: Gwalior news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mp news
बेहद होशियार हैं रजनीकांत के नाती, 12वीं की मार्कशीट हुई वायरल, नंबर देख भौचक्के हुए लोग
3 फुट के अब्दू रोजिक की 7 जुलाई को UAE में होगी शादी, कौन है मिस्ट्री गर्ल! कैसे लड़े नैन?
Photos: बक्सों में, पलंग के नीचे, न जानें कहां-कहां मिलीं नोटों की गड्डियां, देखने वालों की फटी रह गईं आखें
बरगद का वो पेड़, जो अपनी मीठी सुगंध से छुपा लेता है शवों की भी दुर्गंध! दुनिया के लिए बना रहस्य
अक्षय तृतीया की शाम को लक्ष्मी पूजन के समय करें ये 5 काम, धन लाभ का अचूक उपाय, बढ़ेगी बरकत
OTT पर आ चुकी हैं 2024 की टॉप 5 फिल्में, मिस्ट्री थ्रिलर में दृश्यम को देती हैं टक्कर, आखिरी है रोमांस से भ
शाहिद कपूर की एक्ट्रेस, बनीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन वाइफ, फिर उसी के लिए लड़ बैठे इरफान खान-जिमी शेरगिल!
PHOTOS : अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदने से नहीं मिलता पुण्य, चाहें तो खरीद सकते हैं ये 6 चीज़.
कम लोग जानते हैं इस फूल के औषधीय गुण, डायबिटीज का काल, हाई शुगर कंट्रोल करने में मास्टर, जानें कैसे
