click this icon for latest updates
Published: May 10, 2024 6:47 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election 2024: देशभर में इन दिनों चुनाव का मौसम चल रहा है. सभी लोग लोकतंत्र का उत्सन मना रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में 7 चरणों में चुनाव होने थे जिसमें से तीन चरणों के लिए मतदान किए जा चुके हैं. वहीं अभी 4 चरणों के मतदान बाकि हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को वोटिंग की जाएगी. इसी से पहले सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान में तेज से लग गए हैं. पंजाब की बात करें तो यहां 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव 7 वें चरण में पंजाब की होंगे यानी यहां 1 जून को वोटिंग की जाएगी. वहीं चुनावों में नामांकन को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजे खटखटाया है.
अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ा हुआ है. उसने चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से अस्थायी रिहाई की मांग की है. अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है. वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के चलते असम की जेल में बंद है. आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को साल 2023 में सिंह को एनएसए अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार किया गया था.
अमृतपाल सिंह ने किया हाईकोर्ट का रुख
जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने के इस अस्थायी रिहाई की मांग पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से की है. वहीं उसकी इस याचिका पर 10 मई को सुनवाई की जाएगी. इसके अलावा अमृतपाल सिंह ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से भी मांग की है कि वे उसके लिए खडूर साहिब सीट से नामांकन फॉर्म भरने के लिए सभी व्यवस्था करवाएं. जिससे की वो अपना नामाकंन दाखिल कर पाएं. इस मामले को लेकर शुक्रवार (10 मई) को जस्टिस विनोद एस भारद्वाज के सामने विचार किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अमृतपाल सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में 10 मई को होगी सुनवाई, चुनाव लड़ने के लिए मांगी अस्थायी रिहाई
School Summer Vacation 2024: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे 1 महीने स्कूल, चिलचिलाती गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत
पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का लिंक हुआ एक्टिव, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड
Punjab Board 12th Toppers: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, एकमप्रीत बने टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
Punjab News: पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच लड़ाई, 2 की मौत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
