click this icon for latest updates
Updated: May 10, 2024 12:01 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में लोग चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को पूरा हो गया है. इसी के साथ अब चार चरणों के लिए चुनाव होने बचे हैं. तीसरे चरण के मतदान पूरे होने के बाद ही देश की सभी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी चौथे चरण के चुनाव प्रचार में लग गई हैं. इस दौरान सभी पार्टियों का एक-दूसरे के ऊपर टिप्पणी करना भी जारी है. वहीं इन सब के अलावा पार्टियों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच दल-बदली का दौर जारी है. इसी के साथ आप india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें यहां आपको चुनाव से जुड़े देशभर की 543 सीटों को लेकर सभी अपडेट्स जानने को मिलेंगे.
कन्नौज, उत्तर प्रदेश: मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “मैं चाहूंगी कि लोग विकास और सकारात्मक नीति का चुनाव करें… इस समय देश में जो परिवर्तन की लहर चल रही है, उसमें कन्नौज की जनता भी साथ देगी… इस बार लोग बदलाव के लिए वोट करने जा रहे हैं.”
लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे. 4 लोकसभा सीटों उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, मोहनलालगंज को लेकर चर्चा हुई. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी फ़ोकस करने को कहा गया, मतदाताओं को घर से निकालकर वोटिंग बूथ तक ले जाने की ज़िम्मेदारी भी तय करने को लेकर बात हुई.
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और और पार्टी नेता वीके पांडियन ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया.
कन्नौज, उत्तर प्रदेश: मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “मैं चाहूंगी कि लोग विकास और सकारात्मक नीति का चुनाव करें… इस समय देश में जो परिवर्तन की लहर चल रही है, उसमें कन्नौज की जनता भी साथ देगी… इस बार लोग बदलाव के लिए वोट करने जा रहे हैं.”
सरूरनगर, हैदराबाद: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा, RSS ने साफ कह दिया है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो हिंदुस्तान के संविधान को बदल देंगे, उसे रद्द कर देंगे. हिंदुस्तान का संविधान हिंदुस्तान के गरीब लोगों की किताब है, यह उन्हें अधिकार देता है. भाजपा के नेता जब संविधान को बदलने, उसे रद्द करने की बात करते हैं तो सिर्फ गरीब जनता पर नहीं बल्कि देश की आत्मा पर आक्रमण करते हैं.”
उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कानपुर में रोड शो किया.
रायबरेली, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अब, भाजपा के नेता कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे. वे आपके अधिकारों को कमजोर कर देंगे… वे इस लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं क्योंकि वे केवल सत्ता चाहते हैं. उन्होंने भारत की सारी संपत्ति इन व्यापारी मित्रों को बेच दी है.”
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख और कुशीनगर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया.
बहरामपुर, मुर्शिदाबाद: बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार यूसुफ पठान और उनके भाई व पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने रोड शो किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Loksabha Election 2024 LIVE: BJP ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट पर उतारा उम्मीदवार, गेजा राम वाल्मिकी को दिया टिकट
Lok Sabha Polls: ‘TMC का मतलब तुष्टीकरण, माफिया, करप्शन…’, अमित शाह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
Today's Breaking News: दिल्ली के पॉश इलाके में 63 साल के डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, घर में बिखर पड़ा सामान
Haryana Politics: हरियाणा में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, BJP सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली किए ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
