GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद में रनों का लगेगा अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, जानिए पिच का म.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल 2024 के 59वें मैच में सीएसके से होना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौजूदा सीजन में छठे मैच की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को आरसीबी से 9 विकेट से हार मिली थी। अब गुजरात की टीम का सामना सीएसके से होना है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है। गुजरात की टीम को अपने आखिरी मैच में आरसीबी से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर आखिरी पायदान पर मौजूद है।

loksabha election banner

दूसरी तरफ सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीएसके ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता था।

अब दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में एक-दूसरे से भिड़ेगी। आइए जानते हैं अहमदाबाद की पिच बॉलर्स या बैटर्स किसके हक में होगी?

GT vs CSK Pitch: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से कनेक्ट करती है और बैटर्स को शॉट लगाने काफी आसान रहता है। हालांकि, बाउंड्री बड़ी होने की वजह से इस मैदान पर स्पिनर्स विकेट निकालने में सफल रहते हैं। साथ ही स्पिनर्स को पिच से थोड़ी बहुत मदद भी मिलती है।

GT vs CSK: क्या कहते हैं आकंड़े?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 32 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली 14 टीमों ने जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली 18 टीम ने जीत दर्ज की। पहली पारी का औसत 171 का रहा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 में सबसे उच्चतम स्कोर गुजरात बनाम मुंबई के मैच में बना था। उस वक्त 233/3 का स्कोर बना। वहीं, मौजूदा सीजन में सबसे कम टोटल 89/10 रहा, जो गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बना।
इन स्टैट्स से यह पता चला है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बैटर्स को खूब फायदा होता है, जबकि पहली पारी का औसत 192 रन रहा। मौजूदा आईपीएल सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच जीता, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मैच जीते।

GT vs CSK Head-to-Head Report: गुजरात और सीएसके के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच खेले गए- 6 मैच
गुजरात टाइटंस ने जीते- 3 मैच
सीएसके ने जीते- 3 मैच
बेनतीजा- 0

source

Previous post PM मोदी बोले- नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ना चाहती है: कांग्रेस कहती है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, ये गाली देते हुए भी तुष्टिकरण … – Dainik Bhaskar
Next post Uttarakhand: शुरू हुई चारधाम यात्रा, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही उमड़ी भीड़ – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *