पटना. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान के बीच सबकी निगाहें अब आज विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर आने वाले एग्जिट पोल पर टिक गई हैं. एग्जिट पोल में आज बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए सैम्पल सर्वे के आधार पर जीत हार का एक अनुमान लगाया जाएगा. दरअसल, एग्जिट पोल वह होता है जब मतदाता वोटिंग के बाद निकाल कर अपनी राय रखता है और उसके आधार पर विभिन्न एजेंसियां परिणामों का अनुमान साइंटिफिक डेटा सर्वेक्षण के आधार पर निकालती हैं. इसमें मोटे तौर पर पता लग जाता है कि किस पार्टी या गठबंधन को बढ़त है अथवा कौन सी पार्टी या गठबंधन पीछे है.
जाहिर है सबकी निगाहें आज के एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं. एग्जिट पोल के अनुमान हमें यह बताते हैं कि मतदाता ने किस पार्टी या गठबंधन की ओर अपना रुझान दिखाया है. हालांकि, फाइनल तौर पर नतीजा तो 4 जून को आएंगे बावजूद इसके लोगों की उत्सुकता एग्जिट पोल के रिजल्ट जानने को लेकर भी रहती है. ऐसे में हम यह आपको बताते हैं कि बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार को लेकर कौन-कौन सी एजेंसियों और टेलीविजन चैनलों ने जीत हार का कितना करीब अनुमान लगाया था.
बता दें कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों व पूर्व केंद्रीय मंत्रियों तथा राज्यसभा सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों के विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल भी हम सामने लाने जा रहे हैं. ऐसे में यह जानना बेहद रोचक है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर 2019 में सर्वाधिक 10 सीटें किस एग्जिट पोल में महागठबंधन को मिली थीं और सबसे कम, यानी परिणाम के आसपास किसने अनुमान लगाया था.
यहां यह बताना आवश्यक है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीत दर्ज की थी. उस हिसाब से देखा जाए तो 2019 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक इंडिया टुडे-एक्सिस रहा था, जिसने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को को 38 से 40 सीटें और महागठबंधन के खाते में शून्य से दो सीटें रखी थीं.
वहीं, महागठबंधन को सर्वाधिक 10 सीटें टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में दिया गया था. इसके सर्वे में एनडीए को 30 सीटें दी गई थीं. वहीं, बाकी एग्जिट पोल में सीएनएन आईबीएन-आईपीएसओएस, एबीपी-एसी निल्सन, रिपब्लिक टीवी- सी वोटर, न्यूज24- चाणक्य, इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के लिए 32 से 34 सीटें रखी थीं, जबकि महागठबंधन के खाते में छह से आठ सीटें दी थीं.
बता दें कि वर्ष 2019 में एनडीए ने बिहार की 40 सीटों में 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद किशनगंज सीट जीतने में सफल रहे थे. इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में एनडीए को 31 सीटें मिली थीं. तब जदयू एनडीए में शामिल नहीं था. वहीं, कांग्रेस के खाते में और राजद के खाते में चार सीटें आईं थीं. बहरहाल, आगामी 4 जून को यह तय होगा कि केंद्र में कमल खिला या कांग्रेस का हाथ मजबूत हुआ.
Tags: Bihar News, Exit poll, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Patna News Today
अक्षय कुमार की 6 महाबकवास फिल्में, जिन्हें देख ऑडियंस ने पीट लिया था माथा, तीसरी मूवी बनी एक्टर के रोने की वजह
IPL खिताब जीतने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे तेज गेंदबाज साकिब, लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
Lok Sabha Chunav 2024: नीतीश-लालू समेत बिहार के इन दिग्गजों ने किया मतदान, देखें 11 PHOTOS
हौसले से भरी हैं जयपुर की ये महिला खिलाड़ी, 60 की उम्र में खेला देश के लिए बैडमिंटन, बनीं सफल उद्यमी
भगवान को लगी गर्मी, मंदिर में लगे AC, कूलर और फैन, भक्तों ने की जमकर तारीफ, कभी नहीं देखी होगी ऐसी तस्वीर
अब हवा से बनेगा पानी, बिहार के स्टूडेंट्स ने तैयार किया अनोखा जनरेटर, सोलर पैनल से होगा लैस, देखें फोटो
होटल रिसेप्शनिस्ट से 'प्लेबॉय' बनी राजेश-अमिताभ की हीरोइन, अचानक बनाई दूरी, हुई गुमनाम
इस देश के पास है भारत से 10 गुना ज्यादा सोना, टॉप टेन में कहां खड़ा है अपना देश, जानिए
साड़ी पहन जब नाचे अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना को नहीं हुआ बर्दाश्त, कस दिया तंज- 'इज्जत के साथ समझौता…'
