UP Lok Sabha Chunav 2024 Result: भाजपा की साख नहीं बचा सके सात केंद्रीय मंत्री, योगी सरकार के चार म.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
UP Lok Sabha Chunav Result 2024 उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जिन केंद्रीय मंत्रियों ने जीत दर्ज की उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल महराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और मीरजापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। चर्चित अमेठी से स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उतरे 11 केंद्रीय मंत्रियों में से सात को हार का सामना करना पड़ा है। पीएम मोदी व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जीत का अंतर भी बीते चुनाव से कम रहा। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनाव में 4.79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि इस बार उनकी जीत का अंतर महज 1.52 लाख ही रहा। वहीं, चुनाव में उतरे योगी सरकार के चार मंत्रियों में से दो ही जीत हासिल कर सके। 

यूपी में प्रधानमंत्री के अलावा जिन केंद्रीय मंत्रियों ने जीत दर्ज की उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, महराजगंज से वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और मीरजापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।
चर्चित अमेठी से स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा। चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में उतरे योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों में दो को जीत और दो को हार का सामना करना पड़ा।
पीलीभीत से जितिन प्रसाद और हाथरस ने अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जीत हासिल की। राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव और मंत्री दिनेश प्रताप कांग्रेस नेता राहुल गांधी से रायबरेली में बड़े अंतर से पराजित हुए। जयवीर सिंह व अनूप प्रधान विधानसभा सदस्य हैं, जबकि दिनेश प्रताप सिंह और जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं।
भाजपा व अन्य दलों ने 12 विधायकों को चुनाव में उतारा था, जिनमें आठ को जीत हासिल हुई। फूलपुर सीट से उतरे भाजपा विधायक प्रवीण पटेल ने जीत हासिल हुई। गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद और मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद ने भदोही से जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा विधायक ओम कुमार को नगीना में हार का सामना करना पड़ा।
रालोद विधायक चंदन चौहान को बिजनौर में जीत हासिल हुई, जबकि विधायक रिंकी कोल (अपना दल एस) राबर्टसगंज से चुनावी हार गईं। वहीं, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज में हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को कन्नौज, जियाउर्रहमान बर्क को संभल, लाल जी वर्मा को अंबेडकरनगर और अवधेश प्रसाद को फैजाबाद से जीत हासिल हुई।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा लखनऊ सीट से चुनाव हार गए। भाजपा ने विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र को श्रावस्ती सीट से उतारा था, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को भी बलिया में हार का सामना करना पड़ा। 
'चुनाव में अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में किया काम, CM योगी से करेंगे शिकायत'; भाजपा नेता का बड़ा आरोप
Chandrababu Naidu: युवा कांग्रेस से सियासी सफर फिर ससुर से बगावत, हैदराबाद को IT हब बनाने वाले नायडू की दिलचस्‍प कहानी
Laxman Bag: कौन हैं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग? संघर्ष की कहानी भावुक करने वाली; अब बने बाजीगर
मैनपुरी से डिंपल यादव ने दर्ज की शानदार जीत, इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट
'तमाम धमकियों व दमन के…', यूपी के चुनावी नतीजों पर प्रियंका का रिएक्शन; अखिलेश-डिंपल के लिए कही ये बात
वेस्ट यूपी में भाजपा के लिए हार के कारण तलाशना 'अबूझ पहेली', सिर खपा रहे हैं पार्टी पदाधिकारी

source

Previous post PM Modi Oath-taking Ceremony: हेमा-कंगना से रजनीकांत तक, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते – ABP न्यूज़
Next post एग्जिट पोल गलत निकले, भास्कर रिपोर्टर्स पोल सही: सिर्फ हमने बताया- INDIA 200 से ज्यादा, NDA 300 से कम रहेगा – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *