एग्जिट पोल गलत निकले, भास्कर रिपोर्टर्स पोल सही: सिर्फ हमने बताया- INDIA 200 से ज्यादा, NDA 300 से कम रहेगा – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के नतीजों में भास्कर रिपोर्टर्स का पोल रिजल्ट के सबसे करीब रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल NDA को एवरेज 360 से 390 सीटें दे रहे थे। सिर्फ भास्कर रिपोर्टर्स ने बताया कि NDA 2019 के मुकाबले पीछे रहेगा। उसकी सीटें 300 से कम रह सकती हैं। अभी के
ये प्रिडिक्शन इस तरह किया गया था कि पार्टियों और अलायंस को कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितनी सीटें मिल सकती हैं। हमने BJP को 248-298 सीटों का अनुमान लगाया था। रिजल्ट भी इसके करीब है, रात 11 बजे तक की काउंटिंग में उसे 240 सीटें मिल रही हैं।
किसी भी एग्जिट पोल में INDIA ब्लॉक को 200 सीटें नहीं मिली थीं। भास्कर रिपोर्टर्स ने बताया कि INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। हमने गठबंधन के 201 सीटें तक जीतने का अनुमान लगाया था। गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 59-98 सीटों का अनुमान लगाया था, उसे 99 सीटें मिली हैं।
ग्राफिक में देखिए किस एग्जिट पोल ने NDA और INDIA ब्लॉक को कितनी सीटें दीं
अब जानिए राज्यों का हाल
राजस्थान: 25 सीटों वाले राजस्थान में BJP नुकसान में है। उसे 14 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 8 और उसकी सहयोगी पार्टियों को 3 सीटें मिली हैं। 2019 में BJP अलायंस ने सभी 25 सीटें जीती थीं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
मध्यप्रदेश: 29 सीट वाले इस राज्य में BJP ने सभी 29 सीटें जीती हैं। मध्यप्रदेश बड़े राज्यों में इकलौता है, जहां BJP ने क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस अपना गढ़ छिंदवाड़ा भी नहीं बचा पाई। इस सीट से पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने चुनाव लड़ा था।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
उत्तर प्रदेश: सीटों के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश यूपी में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। BJP 33 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। BJP की सहयोगी RLD ने 2 सीटें जीती हैं। एक-एक सीट आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अपना दल (सोनेलाल) को मिली है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
बिहार: बिहार में BJP को बड़ा झटका लगा है। उसकी सीटें घटकर 12 रह गई हैं। उसकी सहयोगी JD(U) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। JD (U) को 12 सीटें मिली हैं। LJP (रामविलास) को 5, RJD को 4 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं। CPI(ML)(L) को 2, HAMS को एक सीट मिली है। पूर्णिया से निर्दलीय लड़े पप्पू यादव ने चुनाव जीता है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
गुजरात: राज्य में BJP को फिर से एकतरफा जीत मिली है। पार्टी ने यहां 25 सीटें जीती हैं। इनमें सूरत सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत मिल चुकी थी। हालांकि, पिछली बार BJP ने सभी 26 सीटें जीती थीं, इस बार एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
छत्तीसगढ़: राज्य की 11 सीटों में से BJP 10 पर जीती है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है। 2019 के मुकाबले BJP की एक सीट बढ़ी है और कांग्रेस की एक सीट कम हुई है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
पश्चिम बंगाल: राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी ने 29 सीटें जीती हैं। BJP को 12 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। TMC को 7 सीटों का फायदा और BJP को 6 सीटों का नुकसान हुआ है। एक सीट का नुकसान कांग्रेस को है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
महाराष्ट्र: सबसे कड़ा मुकाबला महाराष्ट्र में ही रहा। 2019 के चुनाव में खाली हाथ रही कांग्रेस ने इस बार सबसे ज्यादा 13 सीटें जीती हैं। 2019 में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली BJP 10 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (उद्धव गुट) को 9 सीटें मिली हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटें मिली हैं।
शरद पवार की पार्टी NCP (SP) 7 और उनके भतीजे अजित पवार की पार्टी NCP को सिर्फ एक सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट को जीत मिली है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
दिल्ली: यहां BJP ने लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस बार भी खाली हाथ ही रही हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
पंजाब: राज्य में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिली हैं। AAP को तीन, शिरोमणि अकाली दल एक और निर्दलीय को दो सीटें मिली हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
हरियाणा: राज्य में BJP और कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीती हैं। 2019 के चुनाव में BJP ने सभी 10 सीटें जीती थीं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
उत्तराखंड: राज्य में इस बार भी BJP ने सभी 5 सीटें जीती हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
हिमाचल प्रदेश: राज्य में BJP लगातार दूसरी बार चारों सीटें जीती हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
तमिलनाडु: राज्य में BJP फिर से DMK का गढ़ नहीं भेद पाई। DMK ने यहां सबसे ज्यादा 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस 9, VCK, CPI, CPI (M) 2-2 और MDMK को एक सीट मिली है। राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी AIADMK को एक भी सीट नहीं मिली।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
कर्नाटक: राज्य में BJP को 8 सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 में पार्टी ने 25 सीटें जीती थीं। इस बार 17 सीटें जीत पाई। कांग्रेस को 9 और JD(S) को 2 सीटें मिली हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
आंध्र प्रदेश: राज्य में जगनमोहन रेड्‌डी की पार्टी YSR कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। पार्टी विधानसभा चुनाव तो हारी ही, लोकसभा में भी उसकी सीटें 22 से घटकर 4 पर आ गई हैं। TDP को 16 सीटें मिली हैं। BJP ने तीन और पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने दो सीटें जीती हैं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
तेलंगाना: राज्य में BJP और कांग्रेस 8-8 सीटें जीती हैं। हैदराबाद सीट पर फिर से AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी जीते हैं। 2019 में 9 सीटें जीतने वाली BRS इस बार खाता भी नहीं खोल पाई।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
केरल: राज्य में कांग्रेस फिर से सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। पार्टी को 14 सीटें मिली हैं। IUML ने 2, CPI (M), BJP, केरला कांग्रेस और RSP को 1-1 सीट जीती है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
ओडिशा: राज्य में BJP को सबसे बड़ी जीत मिल रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को सरकार बनाने लायक सीटें मिल गई हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में BJP को 20 सीटें जीती हैं। एक सीट कांग्रेस को मिली है। राज्य में 24 साल से सरकार चला रहे नवीन पटनायक की पार्टी BJD एक भी सीट नहीं जीत पाई।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
झारखंड: राज्य में BJP को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी को 8 सीटें मिली हैं। JMM ने 3, कांग्रेस ने 2 और आजसू ने एक सीट जीती है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल
जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस 2, BJP 2 और निर्दलीय कैंडिडेट को एक सीट पर जीत मिली है। पूर्व CM महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला दोनों चुनाव हार गए हैं।
गोवा: राज्य में 2019 की तरह ही BJP और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। नॉर्थ गोवा सीट से 25 साल से सांसद BJP के श्रीपद नाईक एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं।
असम: राज्य में BJP को 9 और कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं। 2019 के चुनाव में दोनों पार्टियों को इतनी ही सीटें मिली थीं। सबसे बड़ा उलटफेर धुबरी सीट पर हुआ है। यहां 2009 से चुनाव जीत रहे बदरुद्दीन अजमल इस बार हार गए। असम में UPPL और असम गण परिषद ने भी एक-एक सीट जीती है।
मणिपुर: राज्य की दोनों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। 2019 में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। मणिपुर में बीते 13 महीने से हिंसा चल रही है। इससे लोगों में BJP के लिए गुस्सा था। यही वजह है कि BJP और उसकी सहयोगी NPF के कैंडिडेट हार गए। पिछले चुनाव में दोनों पार्टियों को 1-1 सीट मिली थी।
त्रिपुरा: राज्य में BJP ने दोनों सीटें जीती हैं। 2019 में भी BJP को ही दोनों सीटें मिली थीं।
अरुणाचल प्रदेश: राज्य की दोनों सीटें BJP ने जीत ली हैं। त्रिपुरा में CPI-M और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी थीं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post UP Lok Sabha Chunav 2024 Result: भाजपा की साख नहीं बचा सके सात केंद्रीय मंत्री, योगी सरकार के चार म.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Narendra Modi 8 जून को ले सकते हैं शपथ – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *