EXIT Polls: कब घोषित किए जाएंगे एग्जिट पोल? इन सीटों और प्रत्याशियों पर रहेगी सभी की नजर – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 में सातवें चरण का मतदान बाकी है। सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होनी है और इसके साथ मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में कौन किस गठबंधन की सरकार बनेगी यह शाम चार बजे तक स्पष्ट होने की उम्मीद है, अगर मुकाबला करीबी भी हुआ तो अगले दिन पांच जून की सुबह तक चुनाव आयोग द्वारा सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे और फिर राजनैतिक दल अपने आगे के पत्ते सोच विचार खोलेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले लोगों के मन में एग्जिट पोल्स को लेकर भी सवाल हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब के बारे में…
एक जून को आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनल्स और रिसर्च एजेंसियों द्वारा थोड़ी देर में ही एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। एग्जिट पोल चुनाव परिणाम को लेकर एक अनुमान होता है। यह कई बार सही तो कई बार पूरी तरह गलत साबित हो चुका है।
अंतिम चरण के मतदान के अगले दिन चुनाव आयोग द्वारा दो जून को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
वैसे तो विभिन्न न्यूज चैनल्स दो जून को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बारे में अपडेट देते रहेंगे। इसी तरह से चार जून को ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम और लोकसभा चुनाव परिणाम की जानकारी न्यूज चैनल्स पर दी जाएगी लेकिन आप सबसे सटीक चुनाव नतीजे चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – www.eci.gov.in और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की वेबसाइट्स –  http://www.jansatta.com और http://www.indianexpress.com पा सकेंगे।
क्या कन्हैया कुमार का दिल्ली से बाहर का होना नतीजों पर असर पड़ा? इस पर यादव ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि मनोज तिवारी भी बाहरी हैं। कन्हैया ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई, लेकिन उनके पास बहुत कम समय था और उन्हें बहुत ज़्यादा जगह कवर करनी थी। दूसरी समस्याएं भी थीं।

source

Previous post Rajgarh Election Results Live: राजगढ़ में दिग्विजय की करारी हार, 142141 वोट से हारे, रोडमल जीतें – अमर उजाला
Next post UP की बड़ी खबरें: प्रतापगढ़ में सगे भाइयों समेत तीन की नदी में डूबने से मौत: मां के साथ ननिहाल आए थे – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *