रायबरेली में बुधवार को बेटे ने मां की हत्या कर दी। फिर शव को घर के पीछे झाड़ियों में ले गया। यहां पेट्रोल डालकर बाॅडी में आग लगा दी। गांव वालों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां बॉडी जल रही थी। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौ
आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर
बहराइच में भारत-नेपाल बॉर्डर पर भारतीय रुपए मिले, एजेंसियां जांच में जुटीं
बहराइच में भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस टीम और जवानों को भारतीय रुपए मिले हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पिता-पुत्र है। सूचना पर एसएसबी और पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं। करीब 70 लाख से अधिक की भारतीय मुद्रा है। इन पैसों को नेपाली करेंसी में बदलकर नेपाल से सोने की खरीदारी करने की आशंका जताई जा रही है। नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है।
बंद घर में मिली पति-पत्नी की लाश, कानपुर में दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
कानपुर में बुधवार को बंद घर में दंपति का शव मिला है। पूरा दिन जब दंपति घर के बाहर नहीं दिखे, तो पड़ोसियों ने उनका दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब ना आने पर पुलिस को सूचना दी गई।छत का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने देखा कि दंपति का शव किचन में पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ में सगे भाइयों समेत तीन की नदी में डूबने से मौत: मां के साथ ननिहाल आए थे
प्रतापगढ़ में सई नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाई समेत तीन किशारों की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
गोताखोरों से तीनों को बाहर निकलवाया। अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वालों में दो सगे भाई और एक मौसेरा भाई है। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव का है। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में B.Sc का छात्र 8वीं मंजिल से कूदा, मौत; फोन पर बात करने के बाद लगाई छलांग
नोएडा के पंचाचूली अपार्टमेंट में B.Sc के एक छात्र ने 8वीं मंजिल की छत कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले छात्र ने किसी से फोन पर बात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों और मृतक का मोबाइल की जांच की जा रही है। घटना मंगलवार देर रात की है। पढ़ें पूरी खबर…
4 साल के बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या; पड़ोसी लड़की ने शव को बोरी में भरकर भूसे में छिपाया
उन्नाव में पड़ोसी से विवाद में लड़की ने 4 साल के मासूम की हत्या कर दी। बच्चे की मां लड़की का मजाक उड़ाती थी। इसी का बदला लेने के लिए लड़की ने मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा किया। फिर चाकू से गला रेतकर मार डाला। शव को बोरी में भरकर भूसे में छिपा दिया। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में गैस पाइपलाइन में लगी आग
गाजियाबाद में चौधरी मोड़ के पास बुधवार सुबह इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की पाइप लाइप में आग लग गई। जमीन के अंदर से निकलती आग को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत गैस सप्लाई की मुख्य लाइन को बंद कराया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
जौनपुर में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी ढेर
जौनपुर में मंगलवार रात पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। बदमाश प्रिंस पर हत्या-लूट और डकैती के 37 मुकदमे दर्ज थे। वह मुंबई से हाईटेक हथियार तस्करी कर जौनपुर लाता था।
एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया- मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश खेतासराय इलाके में हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहे। इसमें दरोगा विवेक तिवारी के हाथ में गोली लगी।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में IGRS-पोर्टल की शिकायत पर पकड़े गए 2 लुटेरे; शौक पूरा करने के लिए करते लूट
लखनऊ पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर 2 मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों लुटेरे सुनसान रास्तों पर अकेले व्यक्ति का मोबाइल और चेन लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस को कई दिनों से इनकी शिकायत मिल रही थी। इसके बाद टीम गठित करके बदमाशों को पकड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
