LIVE: आज भी जारी रहेगी सियासी हलचल, मोदी 3.0 के गठन की प्रक्रिया हुई तेज – India TV Hindi

Spread the love

Nitish Kumar Speech in NDA Meeting: मीटिंग में नीतीश ने ऐसा क्या बोला जिसे सुन सब हंसने लगे
PM Modi Speech: PM मोदी ने दिया विकास का नया मंत्र
Rajnath Singh Speech In NDA Meeting: राजनाथ ने की मोदी की तारीफ, सुनिए क्या कहा
Nitin Gadkari On PM Modi’s 3rd Term: NDA द्वारा नेता चुने गए मोदी पर क्या बोले नितिन गडकरी..सुनें
Chirag Paswan On Modi New Govt: चिराग पासवान ने मोदी को दी जीत की बधाई…जमकर की तारीफ
पीएम मोदी ने संसद से की पेड़ लगाने की अपील, कहा- ‘मां के जन्मदिन पर लगाएं पौधा’
EVM की अर्थी, केरल में कमल, मोदी जी आज ही लो शपथ… NDA संसदीय दल के मीटिंग की 10 बड़ी बातें
NDA दल की बैठक में आमने-सामने आए PM मोदी और CM योगी, Video में देखें आगे क्या हुआ
नरेंद्र मोदी के पैर छूने लगे नीतीश कुमार, NDA की मीटिंग का वीडियो वायरल
चिराग पासवान ने बताई PM मोदी की क्या-क्या है इच्छाशक्ति, पिता के भी सपने का किया जिक्र
AUS vs ENG T20 WC मैच में इन खिलाड़ियों के साथ बनाए Dream 11 टीम, बन सकते हैं विनर
T20 World Cup के इतिहास में दूसरी बार हुआ ये कारनामा, पाकिस्तान बनाम USA टाई मैच ने रचा इतिहास
क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की गेंद से छेड़छाड़? अमेरिकी खिलाड़ी ने मैच के बाद लगाया गंभीर आरोप
Video: आउट होने के बाद फैंस के कमेंट पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी आजम खान, गुस्से में किया ये इशारा
USA से हार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, पहले ही राउंड से बाहर होने का खतरा
रूस में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से हुई मौत, मृतकों में 2 लड़कियां शामिल
नेपाल के इस फैसले से सन्न रह गई दुनिया, अखिर कैसे इस छोटे से देश ने लिया इतना बड़ा फैसला
Russia Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, अब देगा बेहद घातक हथियार
सीरिया में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी स्कूली बच्चों से भरी बस…सात की मौत, 20 लोग हुए घायल
ताइवान ने PM नरेंद्र मोदी को दी बधाई तो चीन का लगी मिर्ची, अब अमेरिका ने जो कहा वो भी जानें
चुनाव में धुआंधार प्रदर्शन के बाद पवन कल्याण ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘जब तक आप…’
क्या आप जानते हैं हेमा मालिनी का पूरा नाम? पहले नहीं सुना होगा… लेकिन कागजों पर यही है ड्रीम गर्ल का नाम
कंगना रनौत से मिले चिराग पासवान, देखते ही मिलाया हाथ, संसद परिसर में कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
अयोध्या में BJP की हार पर अब चर्चा में मुकेश खन्ना का रिएक्शन, राम मंदिर पर ये क्या बोल गए ‘भीष्म पितामह’?
सुपरस्टार की बेटी और करोड़ों की मालकिन, मगर 49 की उम्र में भी सिंगल हैं एकता कपूर, अकेले कर रही हैं बेटे की परवरिश
AUS vs ENG T20 WC मैच में इन खिलाड़ियों के साथ बनाए Dream 11 टीम, बन सकते हैं विनर
क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की गेंद से छेड़छाड़? अमेरिकी खिलाड़ी ने मैच के बाद लगाया गंभीर आरोप
T20 World Cup के इतिहास में दूसरी बार हुआ ये कारनामा, पाकिस्तान बनाम USA टाई मैच ने रचा इतिहास
Video: आउट होने के बाद फैंस के कमेंट पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी आजम खान, गुस्से में किया ये इशारा
USA से हार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, पहले ही राउंड से बाहर होने का खतरा
Air India ने दिया किराया लॉक का ऑप्शन, ऐसे ले सकेंगे फायदा, जानें कितना देना होगा चार्ज
Adani Solar ने पीवी मॉड्यूल क्रेडिबिलिटी स्कोरकार्ड में फिर टॉप पर, 7वें वर्ष भी लहराया परचम
RBI MPC Meet: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 6.50% दर बरकरार, जानें समीक्षा में बताई गई अहम बातें
थोक जमा की लिमिट ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹3 करोड़ हुई, RBI ने दी सुविधा
विदेशी मुद्रा भंडार ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 651.5 अरब डॉलर के टॉप लेवल पर पहुंचा, जानें इससे पहले का आंकड़ा
आज लव पार्टनर के और करीब आएंगे इन 3 राशियों के लोग, डेटिंग पर जाना इनके लिए रहेगा सुखद, पढ़ें लव राशिफल
इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है शुक्रवार का दिन, यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
आज पार्टनर से विवाद पड़ सकता है भारी, प्रेम जीवन में सावधानी से आगे बढ़ें ये 3 राशियां, पढ़ें लव राशिफल
आज ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सोने की तरह चकमेगी इन राशियों की तकदीर, अचानक से होगा धन का बंपर लाभ
आज वृषभ राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 5 राशियों की लव लाइफ में लाएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें लव राशिफल
08 June 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? नोट कर लीजिए सही डेट, मुहूर्त और पारण का समय
Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार के दिन कर लीजिए बस ये एक छोटा सा उपाय, मां लक्ष्मी धन-संपदा में करेंगे बढ़ोतरी
मूलांक 1 के कारोबारियों को आज होगा फायदा, अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं ये लोग, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
माता लक्ष्मी की बरसेगी आप पर कृपा, बस शुक्रवार के दिन कर लें वास्तु से जुड़े ये उपाय
भुने चने में भी हो रही है इस केमिकल की मिलावट, ज्यादा पीला और मोटा चना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
भुना-भिगोया या उबाला हुआ…जानें किस चने का सेवन आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद?
भीषण गर्मी से हो सकती है प्रीमैच्योर डिलीवरी, इस उम्र में मां बनने वाली महिलाओं को है खतरा, रिसर्च में खुलासा
गर्मी में चटकने लगती हैं मांसपेशियां, बाबा रामदेव से जानें हीट क्रैम्प से कैसे पाएं छुटकारा?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मरीजों को चीनी या गुड़ किसका सेवन करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या है हेल्दी ऑप्शन?
Explainer: कैसे शपथ लेंगे जेल में बंद ‘माननीय’, जानें क्या हैं नियम; क्या रद्द भी हो सकती है सदस्यता?
Explainer: लोकसभा चुनाव में BJP की जीत को हार क्यों बता रही कांग्रेस? जानें इसके पीछे विपक्ष की रणनीति
Explainer: स्टॉक मार्केट में निवेश का क्या है सुरक्षित तरीका, इन बातों पर करेंगे अमल तो कम कर सकेंगे रिस्क
Explainer: बिहार और आंध्र प्रदेश मांग रहे विशेष राज्य का दर्जा, जानें मिलने पर इन राज्यों को क्या होगा फायदा?
Explainer: भूजल के गर्म होने से जीवन पर मंडरा रहा है खतरा, आज नहीं संभले तो कल दिखेंगे भयानक परिणाम
लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से मोदी 3.0 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी रविवार की शाम को 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि चुनावों में आशातीत प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद NDA के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गुरुवार को दिनभर बैठक की और सरकार गठन के प्रयासों को गति देने को लेकर विचार-विमर्श किया।
शुक्रवार का दिन भी सियासी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और हर बड़े अपडेट पर हमारी नजर बनी रहेगी। भारत की सियासत से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
Latest India News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।

पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से पहले लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद लिया।

 
नरेंद्र मोदी को आज NDA संसदीय दल का नेता चुना गया है। नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी से मिलने गए। आडवाणी जी ने मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए ‘प्रचंड हार’ है…वे एक तिहाई प्रधानमंत्री हैं – नरेंद्र-नायडू-नीतीश…वे गठबंधन नहीं चला पाएंगे। वे (बीजेपी) डेमोक्रेसी में नहीं, बल्कि ‘डेमो-कुर्सी’ में विश्वास करते हैं…”

 
दिल्ली: TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के NDA संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा था जिसका घटक दल के सभी नेताओं ने समर्थन किया।
LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने भी NDA के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी को चुने जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ‘आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रस्ताव रखा है। उस प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए मैं यहां पर खड़ा हूं। NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।’
बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार ने कहा, ‘हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये(विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे।’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया है।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में भारत एक ग्लोबल पावर बनकर उभरा है। नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, विकसित भारत और एनडीए की सामूहिक सोच के साथ हम भारत को गरीबी मुक्त देश बना सकते हैं।’
TDP नेता चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मुझे भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि 3 महीने से मोदी ने जरा भी आराम नहीं किया। नायडू ने कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाना भारत की सबसे बड़ी कामयाबी है। नायडू ने कहा, ‘हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NDA के संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का जो प्रस्ताव दिया है, मैं उसका अनुमोदन करता हूं। गडकरी ने कहा, ‘पिछले 10 साल में उनके (PM मोदी) नेतृत्व में कार्य करने का सौभाग्य हमें मिला हमारा देश सुखी हो संपन्न हो समृद्ध हो विश्व की महाशक्ति बने और समाज के सर्वांगिन क्षेत्र में उन्नति और विकास हो इसके लिए समर्पित भाव से उन्होंने(पीएम नरेंद्र मोदी) काम किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो प्रस्ताव रखा है मैं उसका अनुमोदन करता हूं।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता बनाने के राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का समर्थन किया है। शाह ने कहा, ‘अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सदन के नेता, भाजपा संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है, इसका मैं समर्थन करता हूं। यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है।’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NDA संसदीय दल के नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। राजनाथ ने कहा, ‘आज हम भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज हम भारतीय जनता पार्टी और NDA संसदीय दल के नेता के चयन के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं समझता हूं कि इस पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है। मैं यह बात इसलिए कह रहा हूं कि मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी के रूप में उनकी दूरर्शिता, प्रमाणिकता को प्रत्यक्ष देखा है।’
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीसरी बार बहुमत के साथ NDA की सरकार बन रही है और हम अपने नेतृत्व का फिर से चयन करने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है। हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली। 10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम के नारे के बीच संसद में प्रवेश किया। सांसदों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
एनडीए सांसदों की बैठक से पहले संविधान सदन (पुरानी संसद) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद पहुंच चुके हैं। संविधान सदन (पुरानी संसद) में नवनिर्वाचित सांसद, मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद हैं। एनडीए सांसदों की बैठक जल्द ही शुरू होगी।

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘सबका साथ और सबका विकास भाजपा का एजेंडा है और हम भी उसी पर चलेंगे।’

NDA के सांसद पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में बैठ गए हैं। बता दें कि यहां NDA के संसदीय दल की मीटिंग हो रही है। इस मौके पर NDA के घटक दलों के सभी बड़े नेता मौजूद हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘आज NDA संसदीय दल की बैठक है। परसों के बैठक में सर्वसम्मति से NDA के घटक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA के संसदीय दल का नेता चुना गया है। आज उनके नेतृत्व में बैठक होने जा रही है…जल्द ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लें इस पर चर्चा होगी। हमें खुशी है कि पूरे देशवासियों ने विपक्ष के हथकंडों का नाकाम कर दिया और मोदी हटाओ बोलने वालों को हटा दिया।’

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को पार्टी की संसदीय समिति का नेता चुना गया।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे।

बीजेपी की गुजारीश के बाद राज ठाकरे की पार्टी MNS ने महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। कोंकण स्नातक सीट से MNS के उम्मीदवार अभिजीत पानसे अपना नामांकन वापस लेंगे। इस सीट से अब बीजेपी नेता निरंजन डावखरे महायुति के उम्मीदवार होंगे। देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को फोन कर महायुति का साथ देने की अपील की थी। फडणवीस की विनती का सम्मान करते हुए MNS ने कोंकण स्नातक सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। (रिपोर्ट: दिनेश मौर्य)
JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी के अग्निवीर योजना पर दिए गए बयान पर LJP (राम विलास) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा, ‘हम सभी विषयों पर चर्चा करेंगे उसके बाद जानकारी देंगे।’

 
जेडी(एस) सांसद एचडी कुमारस्वामी एनडीए सांसदों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, “हम सब पीएम मोदी साथ हैं, हम सिर्फ एनडीए से हाथ मिला रहे हैं। सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को पीएम मोदी से विकास को लेकर काफी उम्मीदें हैं, कई समस्याओं का समाधान होना है…कोई मांग ही नहीं है…देश को स्थिर सरकार की जरूरत है, इसके लिए हम उनसे हाथ मिला रहे हैं…”

 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा समन जारी करने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ‘बीजेपी ने मेरे, सीएम सिद्धारमैया और राहुल गांधी के खिलाफ झूठा फर्जी मामला दर्ज किया है और समन जारी किया गया है तो अदालत का सम्मान करने के लिए राहुल गांधी आज अदालत में उपस्थित होंगे।’

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह भाजपा और उसके सहयोगियों का शानदार प्रदर्शन था… मेरा मानना ​​है कि यह 3.0 मोदी सरकार बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि पिछले दस वर्षों का अनुभव अधिक क्षेत्रों में पैठ बनाने में मदद करेगा.

चुनाव आयोग ने लोकसभा 2024 के हिंसा मुक्त चुनाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किए हैं। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम सौंपने के बाद गुरुवार शाम राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NDA बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। सभी नवनिर्वाचित सांसद कल की बैठक में भाग लेने के लिए यहां आएंगे।’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान NDA की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

संपादक की पसंद
NDA दल की बैठक में आमने-सामने आए PM मोदी और CM योगी, Video में देखें आगे क्या हुआ
‘NDA’ का क्या है नया मतलब, संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने बताया
PM मोदी का नीतीश कुमार ने किया जबरदस्त समर्थन, विपक्षियों पर बोले- ‘जो इधर-उधर से जीत गया है, सब हार जाएगा’
पीएम मोदी ने संसद से की पेड़ लगाने की अपील, कहा- ‘मां के जन्मदिन पर लगाएं पौधा’
EVM की अर्थी, केरल में कमल, मोदी जी आज ही लो शपथ… NDA संसदीय दल के मीटिंग की 10 बड़ी बातें
NDA दल की बैठक में आमने-सामने आए PM मोदी और CM योगी, Video में देखें आगे क्या हुआ
नरेंद्र मोदी के पैर छूने लगे नीतीश कुमार, NDA की मीटिंग का वीडियो वायरल
चिराग पासवान ने बताई PM मोदी की क्या-क्या है इच्छाशक्ति, पिता के भी सपने का किया जिक्र
लेटेस्ट न्यूज़
NDA दल की बैठक में आमने-सामने आए PM मोदी और CM योगी, Video में देखें आगे क्या हुआ
LIVE: लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, तीसरी बार पीएम बनने से पहले लिया आशीर्वाद
‘NDA’ का क्या है नया मतलब, संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने बताया
© 2009-2024 Independent News Service. All rights reserved.

source

Previous post West Bengal Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024: ‘दीदी’ पर भारी पड़ा मोदी मैजिक? बंगाल में बीजेपी निकाल सकती TMC से ज्यादा सीटें – Jansatta
Next post Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को न.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *