Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को न.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
Narendra Modi Resign as PM। नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी। संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है।
एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने आज (बुधवार) राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।


सूत्रों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।

चुनावी परिणाम पर क्या बोले पीएम मोदी?

मंगलवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। हम जनता के आभारी हैं, उन्होंने भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा जताया। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान में दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ की जीत है।”
यह भी पढ़ें: इस दिन PM पद की शपथ ले सकते हैं Narendra Modi, 7 जून को NDA की बैठक में चुना जाएगा गठबंधन का नेता
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान: गठबंधन सरकार में कितना अहम होता है यह पद, जानिए क्‍या होते हैं अधिकार एवं जिम्मेदारियां
Lok Sabha Result 2024: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में ही झटका, ब्रज में बची साख, कैसे इन क्षेत्रों में डूबी बीजेपी की नैया, कहां हुई गलती?
Shambhavi Choudhary: कैसे राजनीति में आई शांभवी चौधरी? कैसे दर्ज की रिकॉर्ड जीत, पढ़िए सबसे कम उम्र की सांसद का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Interview Shankar Lalwani: 'कांग्रेस का प्रतिद्वंद्वी खड़ा होता तो और ज्यादा मतों से विजयी होते', पढ़िए इन्दौर सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले शंकर लालवानी का इंटरव्यू
Agra Politics: गठबंधन में सपा को मिली मजबूती-कांग्रेस को संजीवनी; बसपा की पकड़ हुई कमजोर और बीजेपी…?
सपा ने यूं ही नहीं पलटा पासा, यहां BJP-RLD गठबंधन एक सीट पर सिमटा; चार पर Iqra Hasan की जीत का ये सीक्रेट

source

Previous post LIVE: आज भी जारी रहेगी सियासी हलचल, मोदी 3.0 के गठन की प्रक्रिया हुई तेज – India TV Hindi
Next post नीतीश और बीजेपी के रिश्ते की पूरी कहानी, जानिए कब नाराज और कब साथ आए मोदी 3.0 के किंगमेकर – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *