Lok Saha Elections Result 2024: कब होगा NDA सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आई ये तारीख – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Saha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि एनडीए सरकार का 9 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है. दरअसल, राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान जारी किया गया है. इस बयान के मुताबिक राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 बुधवार (5 जून) से लेकर 9 जून तक आम जनता के लिए बंद रहेगा. इस दौरान राष्ट्रपति भवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां की जाएगी.
दरअसल, मंगलवार (4, जून) को लोकसभा की 542 सीटों पर मतगणना शुरू हुई. शुरूआती रूझनों में NDA ने बढ़त बनाए रखी. हालांकि, बाद में इंडिया अलायंस की सीटों में इजाफा हुआ. इसके बाद NDA और INDIA अलायंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.
इस बीच राष्ट्रपति भवन ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी दी है. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के आगामी आयोजन की तैयारी के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का दौरा आम जनता के लिए 5 से 9 जून, 2024 तक बंद रहेगा. 
चुनाव आयोग के मुताबिक, NDA गठबंधन 290 से अधिक सीटें पर लीड लिए हुए है, जिसमें से अकेले बीजेपी 240 सीटों पर आगे है. जबकि इंडिया अलायंस 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इनमें कांग्रेस पार्टी ने 100 सीटों पर बढ़त बना रखी है. बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुआ है. 2019 की तुलना में बीजेपी की सीटों में यहां कमी दर्ज की गई है. INDIA अलायंस में शामिल दल इन राज्यों में बढ़त बना रखी है.
इस बीच पीएम मोदी ने NDA को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर देश की जनता का आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.
यह भी पढ़ें- Lok Saha Elections Result 2024: ‘जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब हैं नरेंद्र मोदी’, NDA की जीत पर आया गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन

source

Previous post 'जो मोदी हटाओ बोल रहे थे, उसे…', विपक्ष पर बरसे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Results: योगी की कुर्सी डोलत है, भूपेश बघेल ने कर दी समय से पहले चुनाव की भविष्यवाणी – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *