यूपी लोकसभा चुनाव पर‍िणाम 2024: वोट‍िंग के द‍िन उम्‍मीदवार पर पुल‍िस छापे की क्‍या जरूरत थी? बीजेपी व‍िधायक ने उठाया पार्टी की हार में साज‍िश का सवाल – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी को श‍िकस्‍त खानी पड़ी है। बीजेपी के कई नेताओं ने इसकी वजह भीतरघात को बताया है। लेक‍िन, लोनी से बीजेपी के व‍िधायक नंदक‍िशोर गुर्जर ने एक अलग ही कारण बताया है। गुर्जर का कहना है क‍ि मतदान के द‍िन सपा उम्‍मीदवार के घर पुल‍िस का जाना भाजपा को भारी पड़ा। उनका कहना है क‍ि पुल‍िस मतदान के बाद शाम को या अगले द‍िन भी तो पुल‍िस जा सकती थी। गुर्जर के मुताब‍िक पुल‍िस का जाना साज‍िश का ह‍िस्‍सा था। उन्‍होंने भीतरघात का भी ज‍िक्र क‍िया।   
विधायक ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान चुनाव में बीजेपी की हार पर बड़े कारण बताए। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान भर्ती हुए पुलिस अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया।
नंदकिशोर ने कहा कि सपा के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी जी को अगर हराना है तो जातियों में संघर्ष कराइए और इसकी प्रयोगशाला यूपी बना। भगवान राम क्षत्रिय समाज में पैदा हुए हैं अगर राम मंदिर बन रहा है तो ये तो समाज के लिए गर्व की बात होनी चाहिए, उसके बावजूद अगर क्षत्रिय समाज नाराज है और मीटिंग कर रहा है तो कौन उन्हें भड़का रहा है, कौन उनकी फंडिंग कर रहा है।
बता दें क‍ि अंबेडकर नगर सीट से सपा के लालजी वर्मा भाजपा उम्‍मीदवार र‍ितेश पांडे को 1.37 लाख वोट से हरा कर संसद पहुंचे हैं। अंबेडकर नगर में 25 मई को मतदान हुआ था। उसी द‍िन लालजी वर्मा के घर पर पुलि‍स पहुंचने की अफवाह उड़ी थी। सोशल मीड‍िया पर वर्मा और पुल‍िस के बीच कहासुनी का एक वीड‍ियो भी वायरल हो रहा था। कहा जाता है क‍ि वर्मा के एक करीब के पास से 24 मई को एक लाख रुपये नकद म‍िलने के स‍िलस‍िले में यह कहासुनी हुई थी। इसे लेकर सोशल मीड‍िया पर भी काफी ट‍िप्‍पणी हुई थी। 
मतदान के दिन सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा के घर पुलिस छापा मार रही है। यूपी के जानकार कहते हैं कि लालजी वर्मा जी बड़े नेता हैं। अपनी बिरादरी के ही नहीं यूपी के भी। उनके घर छापा पड़ा है। इससे बेहतर होता कि विपक्ष के सभी उम्मीदवारों को जेल में डाल देते। उनके वोटर को भी जेल में डाल… pic.twitter.com/LGoWNDbrYH
बीजेपी को 29 सीटों का नुकसान तो उसे अकेले उत्तर प्रदेश में हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में अपने दम पर 62 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार पार्टी 33 सीटें ही जीत सकी है। बीजेपी ने पिछली बार अपने दम पर 303 सीटें जीती थी लेकिन इस बार वह सिर्फ 240 सीटें ही जीत पायी है। बीजेपी को पिछली बार से 63 सीटें कम मिली हैं।
एनडीए को इस चुनाव में कुल 293 सीटों पर जीत मिली है। इसमें से बीजेपी की 240 सीटें, टीडीपी को 16, शिवसेना को 7, जेडीयू को 12 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटों पर कामयाबी मिली है। एनडीए को पिछली बार 353 सीटों पर जीत मिली थी।
चुनाव नतीजों को लेकर सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। योगी आदित्यनाथ को लेकर उनके प्रशंसक कहते हैं कि वे 2029 में प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन इन चुनाव नतीजों ने योगी के सियासी करियर को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा उन्हें लगातार तमाम कई राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में जनता के बीच भेजती रही है। इस लोकसभा चुनाव में भी योगी ने 15 से ज्यादा राज्यों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। लेकिन लोकसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं, उससे यह सवाल जरूर खड़ा होता है कि क्या योगी आदित्यनाथ की अब वैसे ही सियासी हैसियत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच रहेगी, क्या उनकी उसी तरह से चुनाव प्रचार में डिमांड होगी, जैसी अब तक होती रही है।

लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से नेता चुना गया। मोदी ने कहा कि एनडीए भारत की आत्मा है और गुड गवर्नेंस का पर्याय है। उन्होंने दक्षिण भारत में एनडीए की जीत पर खुशी जताई और ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

source

Previous post NDA ब्लॉक: मोदी के साथ सहयोगी दलों के 18 सांसद ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, जिसमें 7 कैबिनेट, 11 स्वतंत्र … – Dainik Bhaskar
Next post NDA Meeting Live Updates: नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे पीएम, एनडीए ने राष्‍ट्रपति के सामने सरकार बनाने का.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *