Modi 3.0 Oath Ceremony: 'गिर जाएगी NDA सरकार', PM मोदी के शपथ ग्रहण से पहले ममता बनर्जी की बड़ी भविष्यवाणी – ABP न्यूज़

Spread the love

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह रविवार (9, जून) को होगा. हालांकि, मोदी 3.0 सरकार के शपथ ग्रहण से पहले TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा दावा कर दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी.
ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा, ”कुछ ही दिनों में कई बीजेपी के नेता पार्टी छोड़ सकते हैं. कई बीजेपी के नेता बहुत परेशान और नाखुश है. ये सरकार अधिक दिन नहीं चलेगी.”
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में तृणमूल कांग्रेस जाएगी या नहीं इसके जवाब में CM ममता बनर्जी ने कहा कि ना निमंत्रण मिला है और ना शपथ ग्रहण में जाएंगे. TMC प्रमुख ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नहीं होगी. हमें शपथ ग्रहण समारोह में कोई न्योता नही मिला है. उन्होंने आगे कहा कि देश को बदलाव की जरूरत है, हम राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. जैसा जनादेश आया है उसके बाद नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं बनना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आज इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम आगे ऐसा नहीं करेंगे. 
वहीं, ममता बनर्जी ने CAA को लेकर BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि CAA को रद्द करना ही होगा. हम संसद में यह मांग उठाएंगे. मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं. मेरी शुभकामना देश के लिए रहेगी, जो भी सांसद हैं उनसे कहूंगी कि आप अपनी पार्टी को मज़बूत बनाए. हम आपकी पार्टी नहीं तोड़ेंगे, लेकिन आपकी पार्टी में अंदर से ही टूट होगी, आपके पार्टी में लोग खुश नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Result 2024: ‘240 सीटें कैसे हो सकता है जनादेश’, नेहरू से PM मोदी की तुलना पर भड़के जयराम रमेश; BJP को दी नसीहत

source

Previous post PM Modi Oath Ceremony: बीजेपी के पास ही होंगे भारी-भरकम मंत्रालय, NDA के सहयोगियों से इन मंत्रालयों पर नहीं हो रही कोई चर्चा – Jansatta
Next post अजब-गजबः मुजफ्फरनगर के लड़के का अनोखा कारनामा, अखबार के रद्दी से बनाया राम मंदिर और बद्रीनाथ का मॉडल – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *