अजब-गजबः मुजफ्फरनगर के लड़के का अनोखा कारनामा, अखबार के रद्दी से बनाया राम मंदिर और बद्रीनाथ का मॉडल – News18 हिंदी

Spread the love

अनमोल कुमार/ मुजफ्फरनगर: भारत देश में अगर टैलेंट कि हम बात करें तो भारत में अनेकों प्रकार के टैलेंटेड व्यक्ति हैं, जहां अनेकों प्रकार के टैलेंट यहां के युवाओं में कूट-कूट भरे हुए हैं जो अपने टैलेंट के दम पर फेमस भी हुए हैं. वहीं, आज हम आपको एक ऐसे युवक से रूबरू कराएंगे, जिसका टैलेंट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जनपद मुजफ्फरनगर में इस युवक के द्वारा अखबार की रद्दी से अनेकों प्रकार के मॉडल तैयार किये जा रहे हैं.
इस युवक द्वारा अभी तक राम मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, आदि जैसे मॉडलों को अखबार की रद्दी से तैयार किया गया. इन रद्दी से बने मॉडलों को देखकर हर कोई इस युवक की वाहवाही करता नजर आता है. यह युवक जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. जिसका नाम तुषार है. तुषार के द्वारा मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध कॉलेज SD डिग्री कालेज का मॉडल भी अखबार की रद्दी से तैयार किया गया हैं.
पीएम मोदी से है प्रभावित
तुषार ने न्यूज 18 लोकल टीम को अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रद्दी पेपर से अनेक मॉडल तैयार करता है.  मेरे द्वारा इन मॉडलों को लॉकडाउन में बनाना शुरू किया गया था. क्योंकि लॉकडाउन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया था कि सभी लोग अपने घरों में ही रहकर कुछ ना कुछ कार्य में व्यस्त रहें और तभी मेरे द्वारा विचार किया गया कि क्यों ने अखबार के रद्दी कागजों से कोई मॉडल तैयार किया जाए, तभी से उसरे द्वारा अखबार की रद्दी से मॉडलों को तैयार किया जाने लगा. वह पीएम मोदी से प्रभावित है.
जानें कितने मॉडल हो चुके हैं तैयार
तुषार ने बताया कि उसके द्वारा अभी तक अनेकों प्रकार के मॉडल को तैयार किया जा चुका है. जिसमें केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, तिरंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राम मंदिर, गोल्डन टेंपल, इंडिया गेट जैसे अनेकों प्रकार के मॉडल को तैयार किया जा चुका है. यह सभी मॉडल उसके द्वारा रद्दी अखबार से ही तैयार किया जाता है.
तुषार ने बताया कि मॉडल तैयार करने में उसका पूरे परिवार का सहयोग रहता है. जहां इन अखबार की रद्दी से मॉडल को तैयार करने में 5 से 10 दिन का समय लग जाता है. उसके मम्मी-पापा भी काम में सहयोग करते हैं.  इसके साथ ही उसकी हर छोटी और बड़ी जरूरत को उसके घर वाले पूरा करते हैं.
Tags: Local18, Muzaffarnagar city news, Muzaffarnagar news, Muzaffarnagar News Today, UP latest news, UP news

दवाओं का भंडार है यह पेड़, छाल-पत्ते, बीज सब औषधि, दांत दर्द-मुंह के छाले समेत कई रोगों में कारगर
हवाई जहाज़ में चढ़ते ही क्यों होता है आपका स्वागत? औपचारिकता नहीं है, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई असली वजह…
सुपरस्टार एक्ट्रेस का Ex-बॉयफ्रेंड, डिजास्टर फिल्म से किया डेब्यू, 16 साल में 1 भी HIT नहीं हुई नसीब
लंका में युद्ध जीतने के बाद कहां चली गई राम की विशाल वानर सेना, फिर कहां गायब हो गई
खांसते-छींकते कपड़ों में ही यूरिन हो जाती है लीक? राहत पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, पेल्विक फ्लोर मसल्स में आएगी मजबूती
Kangana Ranaut Slap Row: कंगना पर बॉलीवुड में दो फाड़, इन विरोधी सेलेब्स का मिला साथ, कई कर CISF महिला को सपोर्ट
अब हाई-टेक तरीके से होगी सीवेज के मैनहोल की सफाई, राजस्थान में 31 लाख रुपए में खरीदा जाएगा रोबोट
बच्‍चों की परवरिश में पिता का सपोर्ट क्‍यों जरूरी? एक या दो नहीं, मिलते हैं 6 फायदे, मां के प्‍यार से ना करें तुलना
पहली बारिश के बाद इन मोटे अनाज की करें बुवाई, होगी छप्परफाड़ कमाई, सिर्फ इतने दिन बाद करें निराई-गुड़ाई

source

Previous post Modi 3.0 Oath Ceremony: 'गिर जाएगी NDA सरकार', PM मोदी के शपथ ग्रहण से पहले ममता बनर्जी की बड़ी भविष्यवाणी – ABP न्यूज़
Next post LIVE: पीएम आवास में मोदी ने 22 सांसदों के साथ की अहम मीटिंग, शपथ ग्रहण से पहले बढ़ी हलचल – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *