PM Modi Oath Ceremony: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी , NDA 3.0 की शुरुआत | Breaking News – ABP न्यूज़

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शपथ लेंगे. 72वें मंत्री के तौर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे. मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे.तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी। पीएम मोदी ने ली अपने पद की शपथ… लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली. तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे. 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं.

source

Previous post PM Modi Oath Taking Ceremony: मोदी कैबिनेट में नॉर्थ या साउथ किसने मारी बाजी? जानें कहां से कितने – ABP न्यूज़
Next post मोदी के मंत्रियों की प्रोफाइल: कैबिनेट में नड्डा की वापसी, शिवराज-खट्टर पहली बार मंत्रिमंडल में; चुनाव जीते… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *