नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।
अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कैबिनेट में जेपी नड्डा की वापसी हुई है। 2014-19 तक वे हेल्थ मिनिस्टर थे। इसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
वहीं, 12 ऐसे नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इसमें जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, जयंत चौधरी, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, बीएल वर्मा, सतीश चंद्र दुबे, पबित्रा मार्गरिटा और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं।
इसके अलावा हारे हुए दो नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। तमिलनाडु की नीलगिरि से भाजपा कैंडिडेट एल. मुरुगन को राज्यमंत्री बनाया गया है। वे DMK के ए. राजा से 2.40 लाख वोट से हार गए थे। वहीं, लुधियाना से कांग्रेस कैंडिडेट अमरिंदर सिंह से हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मंत्री बनाया गया है।
जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के जीतनराम मांझी और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, सबसे कम उम्र के TDP सांसद राममोहन नायडू भी मंत्री बन गए हैं।
30 कैबिनेट मंत्रियों की प्रोफाइल…
5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की प्रोफाइल …
36 राज्यमंत्री की प्रोफाइल…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
