Haryana Assembly Election 2024 की तैयारी में जुटी नायब-मनोहर की जोड़ी, टीम में नए चेहरों को मिलेगी ज.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
Haryana News लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुके हैं। एनडीए सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव में हरियाणा में जहां कांग्रेस और भाजपा ने आधी-आधी सीटें जीतीं। वहीं अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए हैं। हरियाणा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) की तैयारी में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वंचित, पिछड़े व सरपंचों के कल्याण के फैसले लेते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल समेत पांच सांसदों के साथ नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में भागीदारी की।
मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने एनडीए की बैठक में शामिल होने से पहले और बाद में दोनों समय नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात की।

सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सैनी को एनडीए की बैठक में सबसे आगे की पंक्ति में जगह मिली। उनकी बगल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बैठे थे। पीछे वाली सीट पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए थी, जिस पर मनोहर लाल नजर आ रहे थे।
मनोहर लाल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान बैठे दिखाई दिए। गुरुग्राम के नवनिर्वाचित सांसद राव इंद्रजीत, फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और नेशनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश धनखड़ भी एनडीए की बैठक में शामिल हुए।

बुजुर्गों को दिया मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

करनाल में बुजुर्ग लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा के स्मार्ट कार्ड का वितरण करने के बाद नायब सैनी शुक्रवार रात को ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। अब चंडीगढ़ में उनकी अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकों का दौर शुरू होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन तेज होने वाला है।
बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तथा इस कार्यकाल में तेज गति से सरकार कार्य करेगी। बड़े जनादेश के साथ मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं और एनडीए की सरकार बन रही है।
उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार इतिहास में पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इस देश की जनता ने मोदी व एनडीए पर विश्वास जताया है।

करनाल से नायब सैनी और सुमन सैनी ने दिलाई भाजपा को बढ़त

मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्दी ही अपनी टीम में नये चेहरों को शामिल कर सकते हैं। कुछ प्रशासनिक सचिवों व प्रधान सचिवों के साथ कई डीसी व एसपी के तबादले सरकार के द्वारा संभव हैं।
भाजपा के रणनीतिकारों की समर्पित कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें घरों से बाहर निकालकर फील्ड में सक्रिय करने, संगठन में महत्वपूर्ण पद दिलाने तथा सरकार में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कराने की योजना है।
प्रदेश में पूरा लोकसभा चुनाव मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की जोड़ी ने पूरी जिंदादिली से लड़ा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार किया है।
करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी न केवल अपना स्वयं का चुनाव करीब 42 हजार से अधिक मतों से जीते, बल्कि करनाल के सांसद के रूप में मनोहर लाल को करनाल विधानसभा सीट से करीब 35 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली है।
करनाल में मनोहर लाल का स्वयं का प्रभाव है। इस बार नायब सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए पार्टी की ओर से उनके करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को मिली बढ़त की गणना की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Haryana News: लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही बढ़ी AAP-कांग्रेस की दूरियां, विधानसभा में जुदा होंगे राजनीतिक रिश्‍ते?
बृजभूषण शरण सिंह हराकर पहली बार बने थे सांसद, MODI 3.0 में बनाए गए राज्‍यमंत्री, जान‍िए कौन हैं कीर्तिवर्धन सिंह?
Rajnath Singh: …तो इसलिए बन जाते हैं मंत्री, अटल के खासमखास होने के अलावा इन फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं राजनाथ
Modi 3.0 में यूपी को मिला पूरा सम्मान, सीटें घटने के बावजूद 10 MP बने मंत्री; ऐसे रखा गया जातीय समीकरणों का ध्यान
Modi 3.0: किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री, यहां देखें पूरी सूची; चौंकाने वाले हैं कई नाम
Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार 3.0 में यूपी के इन चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह; देखें लिस्ट
Modi Cabinet: नहीं लड़े लोकसभा चुनाव, फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कौन हैं ये 11 चेहरे

source

Previous post PM Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 सरकार में मिली राहुल गांधी के करीबियों को जगह, ज्योतिरादित्य – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Oath Ceremony: सांसदों की संख्या के हिसाब से मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्री किस – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *