Lok Sabha Election 2024: ये चार कैंडिडेट महज 25 साल की उम्र में बन गए MP, एक ही पार्टी से दो नाम – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: June 7, 2024 7:22 AM IST
By Shivani sharma
Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनावों को लेकर परिणामों की घोषणा हो चुकी है. जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है जिसके बाद वो सरकार बनाने की तैयारियों मे जुट गई है.  रविवार (9 जून) को पीएम मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए एक बार फिर शपथ ग्रहण कर सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस बार के चुनावी नतीजों ने सबको चौंकाकर रख दिया है. पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को पूर्ण बहुमत न मिला हो. वहीं इस बार लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपना विश्वास जताया है. चुनावी नतीजों की सुर्खियों के बीच 4 उम्मीदवार काफी चर्चा में बने हुए हैं.

इन उम्मीदवारों ने महज 25 साल की उम्र में लोकसभा चुनावों में अपनी जीत दर्ज की है, साथ ही सांसद का पद हासिल किया है. चलिए जानते हैं कम उम्र के इन 4 उम्मीदवारों के बारे में जिन्होंने केवल 25 साल की उम्र में चुनावों में जीत हासिल करके सांसद पद को हासिल किया है.
ये चार उम्मीदवार (पुष्पेंद्र सरोज, प्रिया सरोज, शांभवी चौधरी और संजना जाटव) अब 18वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बनने जा रहे हैं. पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी (SP) के टिकट पर चुनाव लड़ा, वहीं शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और संजना जाटव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था.


पुष्पेंद्र सरोज – समाजवादी पार्टी (एसपी) के सदस्य, पुष्पेंद्र सरोज ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी लोकसभा सीट जीती, बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर को 1,03,944 वोटों के अंतर से हराया है. उनके पिता इंद्रजीत सरोज, एसपी के राष्ट्रीय महासचिव है  जो कि पांच बार के विधायक और पूर्व उत्तर प्रदेश मंत्री रह चुके हैं. खास बात ये है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इंद्रजीत सरोज इस सीट से हार गए थे.
प्रिया सरोज-  प्रिया सरोज जिनकी उम्र महज 25 साल है, इन्होंने बीजेपी सांसद भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया है. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज तीन बार के सांसद रह चुके हैं. प्रिया सरोज पिछले 7 वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाती आई हैं.
शांभवी चौधरी- पूर्व आईपीएस अधिकारी की पुत्रवधू शांभवी चौधरी ने इस बार चिराग पासवान की लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और महज 25 साल की उम्र में जीत का परचम लहराया है. लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली शांभवी ने कांग्रेस के सनी हजारी को 187251 वोटों के अंतर से हराया.`

संजना जाटव- संजना जाटव ने 25 वर्ष की उम्र में भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों के अंतर से हराया है. पिछले साल भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
चुनाव परिणान ने देश के तमाम एग्जिट पोल और एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के दावों को खारिज कर दिया है. चुनाव के परिणाम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 300 का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है. हालांकि, गठबंधन का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
वायनाड या रायबरेली? राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ेंगे, आया ये अपडेट
NDA की मीटिंग से पहले नीतीश की JDU सांसदों के साथ बैठक, समर्थन के बाद तीसरी बार मोदी को चुनेंगे देश का PM
Lok Sabha Election 2024: ये चार कैंडिडेट महज 25 साल की उम्र में बन गए MP, एक ही पार्टी से दो नाम
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब से ओडिशा तक चलेगी लू, पढ़ें देश के मौसम का हाल
Today Breaking News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले को लेकर आज कर्नाटक कोर्ट में होंगे पेश
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post PM Modi Oath Ceremony: सांसदों की संख्या के हिसाब से मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्री किस – ABP न्यूज़
Next post Narendra Modi Oath Taking Ceremony: संसद की सीढियों पर मात्था टेकने से लेकर संविधान को माथे से लगाने – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *