मोदी 3.0 में बिहार से 4 केंद्रीय मंत्री, 4 राज्यमंत्री: गिरिराज-नित्यानंद रिपीट, 6 नए फेस; एक भी राजपूत चेह… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बिहार के 8 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, ललन सिंह और चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
वहीं, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीशचंद्र दुबे और राज भूषण चौधरी ने राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। बिहार से सबसे पहले हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बाकी सभी सांसदों ने शपथ ली।
मोदी 3.0 में गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय को रिपीट किया गया है। वहीं, 6 चेहरे राजभूषण चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, जीतन राम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान और रामनाथ ठाकुर को पहली बार जगह दी गई है।
मोदी 3.0 में बिहार से सबसे ज्यादा 8 सांसदों को जगह मिली है। इसमें दो भूमिहार, दो दलित, एक यादव, एक ईबीसी, एक ब्राह्मण और एक मल्लाह जाति से हैं। मोदी सरकार में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी राजपूत जाति के सांसद को मंत्रालय में जगह नहीं दी गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Narendra Modi Cabinet 2024: खुद से छह साल बड़े नेता को भी नरेंद्र मोदी को बनाना पड़ा मंत्री, यूपी, बिहार से सांसद घटे, पर मंत्री बढ़े – Jansatta
Next post Delhi Exit Poll Results Live Update: दिल्‍ली में रंग नहीं लाई कांग्रेस-AAP की जुगलबंदी, BJP को फिर 7 में से 7 सीटें – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *