Gold-Silver Price Varanasi : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका, जानें ताजा रेट – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी: जून के महीने में सर्राफा बाजार में बड़ी कमी आई है. यूपी के वाराणसी में सोमवार (10 जून) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में 1760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. इससे इतर बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार खुलने के साथ चांदी 2000 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती  है.
10 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1760 रुपये गिरकर 71880 रुपये हो गई. वहीं पिछले सप्ताह इसका भाव 73640 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो सोमवार को इसकी कीमत में 1600 रुपये की कमी आई है. जिसके बाद उसकी कीमत 65850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 9 जून को इसका भाव 67450 रुपये था.
यह है 18 कैरेट का भाव
बात 18 कैरेट सोने की करें तो सोमवार को उसकी कीमत 1390 रुपये गिरकर 53800 रुपये पर आ गई. वहीं 9 जून को इसका भाव 55190 रुपये था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में माफी जाती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है.
आगे और गिर सकते है भाव
वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि जून के महीने सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव के बाद अब उसकी कीमत में कमी का दौर देखा जा रहा है. उम्मीद है आगे कीमतें थोड़ी और गिर सकती हैं.
चांदी में 2000 रुपये सस्ता
वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की  कीमत में बड़ी गिरावट आई. चांदी 2000 रुपये प्रति किलो टूटकर इसकी कीमत 91500 रुपये प्रति किलो हो गई. पिछले सप्ताह इसकी कीमत 93500 रुपये थी.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18

कितने घंटे सोते हैं प्रेमानंद महाराज,? खाने में क्या खाते हैं? जानिए उनकी पूरी दिनचर्या
IND vs PAK: ऐसे तो जीत चुके वर्ल्ड कप, तस्वीरों में देखिए विराट-रोहित-सूर्या ने कैसे फेंके विकेट, बुमराह ना होते तो…
भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार ये 4 मुर्गियां…1 साल में देती है 200 अंडे, तस्वीरों में जानें इनकी खासियत
साल 2024 की वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, OTT पर दस्तक देते ही मचा दिया हंगामा, बनी टॉप ट्रेंडिंग मूवी
'मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…' कुछ इस अंदाज में तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
बीवी की शिकायत से पहले ‘श्रीमान जी’ आप भी जान लें अपनी 6 गलतियां, पति का यह बर्ताव पत्नी को बनाता है चिड़चिड़ा
प्रधान जी की बेटी को जब डायरेक्टर से पड़ी डांट, कैसे मिला था 'पंचायत' में चांस? बोलीं- अचानक एक व्यक्ति से टकराई जिसने…'
भीषण गर्मी में बच्चों के साथ जा रहे हैं वाटर पार्क? इन 4 बातों को रखें खास ख्‍याल
कम जगह में करनी है छप्परफाड़ कमाई, तो इस किस्म के फूल की करें खेती, बुआई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

source

Previous post Narendra Modi Cabinet 2024: चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को नरेंद्र मोदी ने क्‍यों बनाया मंत्री? – Jansatta
Next post मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री, 33 नए चेहरे, 11 गैर-भाजपाई; कश्मीर में आतंकी हमला, 10 मौत… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *