Narendra Modi: अब आप सोशल मीडिया से हटा सकते हैं 'मोदी का परिवार' प्रधानमंत्री बनते ही मोदी – ABP न्यूज़

Spread the love

Modi Ka Parivar: लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मोदी का परिवार कैंपेन चलाया था. इसके तहत सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि वो सभी लोग अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स से ‘मोदी का परिवार’ हटा सकते हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ”लोकसभा चुनाव-प्रचार के दौरान पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘मोदी का परिवार’ लिखा था. इससे मुझे बहुत ताकत मिली. भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘मोदी का परिवार’ हटा सकते हैं और अपना नाम बदल सकते हैं, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है.
Through the election campaign, people across India added ‘Modi Ka Parivar’ to their social media as a mark of affection towards me. I derived a lot of strength from it. The people of India have given the NDA a majority for the third consecutive time, a record of sorts, and have…

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ चुनावी कैंपेन लॉन्च किया था. इसके साथ ही ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया था. पीएम मोदी ने वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था कि मेरा भारत, मेरा परिवार. इसके बाद बीजेपी नेताओ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो को बदल दिया था.
यह भी पढ़ें- Mohan Charan Majhi: जब पटनायक पहली बार बने मुख्यमंत्री, तब मोहन माझी जीते थे पहला चुनाव, जानें सरपंच से सीएम तक का पूरा सफर

source

Previous post PM Modi Oath Taking Ceremony: 'शपथ ग्रहण के बीच हो गया आतंकी हमला', नरेंद्र मोदी के PM बनते ही मल्लिकार्जुन – ABP न्यूज़
Next post नवाज की मोदी को बधाई, लिखा-नफरत नहीं उम्मीद लाएं: मिलकर 200 करोड़ लोगों की किस्मत बदलें; शहबाज ने चुनाव के … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *