प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है. मंत्रिमंडल में शामिल 30 कैबिनेट मंत्रियों में से अधिकांश को पुराने मंत्रालय ही मिले हैं. इनमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री पद की ही जिम्मेदारी दी गई है. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, डॉ. एस. जयशंकर को विदेश मंत्री, एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं स्पात मंत्रालय, पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय, प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य मंत्रालय, जुआल ओराम को जनजातीय मामलों का मंत्रालय, बिहार के गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्री बनाया गया है. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तेलुगु देशम पार्टी- टीडीपी नेता राम मोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय सौंपा गया. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी विकास के अलावा ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है.
#ModiCabinet || प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के लिए विभागों की घोषणा की गई। #PMModi #PMNarendraModi pic.twitter.com/xr1SXeL2ML
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) June 10, 2024
पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं के नाम और उन्हें मिले मंत्रालयों के बारे में पूरी जानकारी आप Modi Government Cabinet Minister 2024 Portfolio लिंक पर देख सकते हैं.

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग, किरेन रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संसदीय कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे. सर्बानंद सोनोवाल पोत परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभालते रहेंगे. जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं दुग्ध मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कल रविवार, 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री सहित कुल 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं.
Tags: Modi cabinet, Modi government, Narendra modi
