Modi Cabinet 2024: JDU-TDP या BJP, किसे मिलेगा लोकसभा अध्यक्ष का पद? आखिर क्यों फंसा है पेच.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
Modi Cabinet 2024 मोदी के पीएम पद की शपद लेने के बाद उनके 72 मंत्रियों (Modi Cabinet 2024) ने भी बीते दिन शपथ ली। अब इस बार लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) पद किसे मिलेगा इस पर सबकी नजर है। किंगमेकर कही जाने वाली पार्टियां टीडीपी और जेडीयू दोनों ही इस पद पर अपनी निगाहें लगाए है ऐसा क्यों है आइए जानें।
जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद मोदी ने बीते दिन पीएम पद की शपथ ली। मोदी के साथ उनके 72 मंत्रियों (Modi Cabinet 2024) ने भी शपथ ली। कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों के बंटवारों को लेकर बैठकें होने वाली है, जिसके बाद पता चलेगा कि किसको कौन सा पोर्टफोलियो मिलने वाला है।

TDP और JDU की अध्यक्ष पद पर नजर

हालांकि, एक और सवाल सबसे अहम हो गया है कि इस बार लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) पद किसे मिलेगा। कई रिपोर्टों में ये सामने आया है कि भाजपा के सहयोगी दल और किंगमेकर कही जाने वाली पार्टियां टीडीपी और जेडीयू दोनों ही इस पद की मांग भाजपा से कर चुके हैं। दूसरी ओर भाजपा इसे किसी को भी देने की इच्छुक नहीं है। 

सहयोगी दलों को इस पद की आस क्यों?

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पीकर (Lok Sabha Speaker) का पद राजनीतिक ‘बीमा’ के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों में सत्तारूढ़ दलों के भीतर विद्रोह के कई मामले सामने आए, जिसके चलते पार्टियों में ही विभाजन देखने को मिला है और कई जगह राज्य सरकारें भी गिर गईं।
ऐसे मामलों में दलबदल विरोधी कानून लागू होता है और यह कानून सदन के अध्यक्ष को बहुत शक्तिशाली स्थिति देता है। कानून के अनुसार, सदन के अध्यक्ष के पास दलबदल के आधार पर सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने का अधिकार होता है। यही वजह है कि दोनों नेता इस पद पर नजर गढ़ाए हैं।

क्यों अहम है अध्यक्ष पद?

लोकसभा अध्यक्ष का पद काफी पेचीदा है, सदन को चलाने के लिए अध्यक्ष पद गैर-पक्षपाती माना जाता है, लेकिन इसे विशेष पार्टी के प्रतिनिधि ही चुनाव जीतने के बाद पद संभालते हैं। यहां तक की कांग्रेस के दिग्गज नेता एन संजीव रेड्डी ने चौथी लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से इस पद पर सभी की निगाहें रहती है।
Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा वायरल, किया जा रहा ये दावा, अधिकारी बोले…
सपा के इस कद्दावर नेता के बूथ पर 'कमल' ने दी 'साइकिल' को मात, यहां 13 में से नौ बूथों पर आगे रही BJP; अब हर ओर हो रही चर्चा
यूपी की इस सीट पर होता है कड़ा मुकाबला, वोटर बढ़े पर कम रहा हार-जीत का अंतर; देखें कब हुई थी अब तक की सबसे क्लोज जीत
Reasi Attack: आतंकी हमले के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, सरकार ने किया आश्रितों को 50 लाख रुपये और संविदा पर नौकरी देने का एलान
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर, अब भारत के साथ संबंधों को सुधारने में जुटे
Uttarakhand By-Elections: लोकसभा के बाद अब उपचुनाव की तैयारियां शुरू, मूवमेंट प्लान से लेकर चाक-चौबंद के दिए गए निर्देश

source

Previous post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में किसे क्या मिला, देखें लिस्ट – News18 हिंदी
Next post Modi Cabinet Ministers List 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *