यूपी के 45 जिलों में हीट वेव का अलर्ट: 13 से 16 जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार; 44°C के साथ सबसे गर्म रहा … – Dainik Bhaskar

Spread the love

यूपी अगले 5 दिनों तक भीषण ‘लू’ की गिरफ्त में रहेगा। आज और कल लू का ऑरेंज अलर्ट, बाकी के 3 दिन के लिए रेड अलर्ट रहेगा। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आग सी हवा बहेगी। पारा 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार होगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 5 दिनों तक तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं, रात का पारा स्थिर रह सकता है। यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा, जहां का पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आज तापमान और कहर बरपा सकता है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अगले 5 दिनों तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। मानसून के लिए ये बेहतर कंडीशन है। राजस्थान और पाकिस्तान की ओर लो हीट डेवलप हो रहा है, जो कि पुरवा हवा को एक्टिव कर सकती है। इसकी वजह से मानसून अपने टाइम पर यानी कि 20 जून को ही यूपी में वाराणसी के रास्ते पहुंच सकता है।
आज 45 जिलों में लू का अलर्ट…
25 जिलों लू का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, फिरोजाबाद, ललितपुर।
20 जिलों में लू का यलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM के तौर पर नरेंद्र मोदी को कितनी सैलरी मिलेगी? साथ ये भारी-भरकम सुविधाएं भी – News18 हिंदी
Next post PM Modi Oath Ceremony: नीतीश-नायडू के नेताओं से पहले कुमारस्वामी ने ली शपथ, NDA के सहयोगियों में – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *