PM Modi Oath Ceremony: नीतीश-नायडू के नेताओं से पहले कुमारस्वामी ने ली शपथ, NDA के सहयोगियों में – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Oath Taking Ceremony: लोकसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत न मिलने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA  की सरकार गठित हो गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. लोकसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला था, ऐसे में सरकार बनाने के लिए गठबंधन के दलों का सहारा लेना पड़ा. सरकार गठबंधन की है तो मंत्रिमंडल में भी गठबंधन के दलों के नेताओं की संख्या अच्छी खासी है. 
मोदी मंत्रिमंडल में नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री हैं. 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. 
गठबंधन के ये नेता बने मंत्री 
सहयोगियों में किस राज्य से कितने मंत्री
गठबंधन के दलों में सबसे ज्यादा मंत्रिपद चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू को दिया गया है. राज्यवार नजर डालें तो सबसे ज्यादा सीटें बिहार के गठबंधन के साथियों को दी गई हैं. चार मंत्रिपद बिहार के सहयोगी दलों को दिए गए हैं. आंध्र प्रदेश के सहयोगियों को दो, महाराष्ट्र के सहयोगी दलों को दो और उत्तर प्रदेश के सहयोगी दलों को भी दो मंत्रिपद दिए गए हैं. एक मंत्रिपद कर्नाटक के सहयोगी दल को दिया गया है. 
ये भी पढ़ें: 36 साल के नायडू, 78 के मांझी… ये रही मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

source

Previous post यूपी के 45 जिलों में हीट वेव का अलर्ट: 13 से 16 जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार; 44°C के साथ सबसे गर्म रहा … – Dainik Bhaskar
Next post रायबरेली पर क्या होगा राहुल गांधी का फैसला? आज मिल सकता है बड़ा संकेत – News Nation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *