यूपी के मंत्रियों ने मोदी 3.0 सरकार में कार्यभार संभाला: अनुप्रिया स्वास्थ्य-परिवार कल्याण, जितिन प्रसाद कॉ… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी सरकार के मंत्रियों के विभाग बंट गए हैं। मंगलवार को मंत्रियों ने कार्यभार ग्रहण किया। यूपी से 9 मंत्री बनाए गए हैं। अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण/केमिकल और उर्वरक राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। जितिन प्रसाद
योगी सरकार के PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने दिया इस्तीफा
योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विधान परिषद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वह अब केंद्र में जिम्मेदारी निभाएंगे। पीलीभीत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जितिन प्रसाद को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। जितिन प्रसाद को भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर पीलीभीत से टिकट दिया था। जितिन ने भगवत शरण गंगवार को चुनाव हराया था।
इस बार अनुप्रिया पटेल के विभाग बदले
मोदी की पिछली सरकार में मंत्री रही अनुप्रिया पटेल के विभाग बदले गए हैं। अनुप्रिया को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, केमिकल और उर्वरक बनाया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्रालय के लिए परखे हुए नेता की जरूरत थी। इसलिए अनुप्रिया को विभाग दिया गया। अनुप्रिया के मंत्री बनने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े स्तर पर परिवर्तन आ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़े केंद्र के बड़े प्रोजेक्ट की बेहतर ढंग से निगरानी कर सकती हैं। यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आ सकता है।
कीर्तिवर्धन सिंह ने PM मोदी का आभार जताया
कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन/ विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय मिलने का लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिलेगा। देश की पहली नाइट सफारी लखनऊ में बनाई जा रही, जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से भी हिस्सेदारी होगी। जिससे टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। पदभार संभालने के बाद कीर्तिवर्धन ने PM मोदी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मोदी जी द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन/विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।
जयंत चौधरी ने संभाला पदभार
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कौशल विकास और शिक्षा राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया है। जयंत NDA सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। युवा किसान नेता हैं। कौशल विकास और शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी देकर किसान और युवा को मैसेज दिया गया।
आगे की स्लाइड में मोदी 3.0 सरकार के मंत्रियों को जानिए-
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Amjad Mirza Appeal to Modi : POK के एक्टिविस्ट ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी मांग, कहा-अपनी सरकार में – ABP न्यूज़
Next post पीएम मोदी ने टाइम पर आने की दी थी सलाह, आज 9 बजे से पहले ही पहुंच गए ये मंत्री – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *