नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने कैबिनेट मंत्रियों को दी गई सलाह का साफ असर दिखने लगा है. दरअसल पीएम मोदी ने सोमवार शाम अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों से बेवजह की बयान से बचने और अपने मंत्रालय से जुड़ी ही बात करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों को समय से दफ्तर आने को भी कहा थी.
पीएम मोदी की इस वक्त की पाबंदी वाली सलाह का असर मंगलवार सुबह ही साफ दिखा, जब कई मंत्रियों ने 9 बजे से पहले ही कामकाज शुरू कर दिया. सबसे पहले कार्यभार संभालने वाले मंत्रियों में एक एस जयशंकर थे. उन्होंने करीब सवा 8 बजे ही विदेश मंत्रालय पहुंचकर काम शुरू कर दिया. इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसी विभाग में बतौर राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी मंगलवार सुबह 9 बजे से पहले ही जिम्मेदारी संभाल ली.
यह भी पढ़ें- ‘बीजेपी ने झुनझुना थमा दिया…’ तेजस्वी ने क्यों कहा ऐसा? जानें NDA के साथियों को मोदी कैबिनेट में क्या मिला
बतौर विदेश मंत्री कार्यभार संभालने के बाद एस जयशंकर ने कहा, ‘ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे फिर से विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है… पिछले टर्म में विदेश मंत्रालय ने बहुत बढ़िया काम किया, कई बड़ी चुनौतियां भी देखी है… चाहे वह G20 का आयोजन हो या वंदे भारत मिशन हो या कोविड़ वैक्सीन की सप्लाई हो… ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी को कंडक्ट किया है. भारत फर्स्ट और वसुदेव कुटुंबकम विदेश मंत्रालय का गाइडिंग प्रिंसिपल होगा.’
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के वक्त घूम रहा था तेंदुआ? क्या है Viral वीडियो का सच? दिल्ली पुलिस ने बताया सब
विदेश मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के दौरान विदेश मंत्रालय जन केंद्रित मंत्रालय बना है. भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है. दूसरे देश को भी लगता है कि भारत सचमुच उनका मित्र है. अगर संकट के समय एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है तो वह भारत है.’
वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पदभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है… कल अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए. युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है… मुझे यह अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.’
Tags: Ashwini vaishnav, Modi cabinet, S Jaishankar
MBA पास युवक ने बड़े-बड़े ऑफर्स को मारी लात, घर पर ही शुरू किया ये काम, हो रही गजब की कमाई
दिल्ली-मुंबई नहीं…यहां पर मिल रहा मात्र ₹80 में कुल्हड़ पिज्जा, स्वाद ऐसा कि देखते ही टपकने लगेगी लार
अगर बाग में फटने लगा है लीची का फल…तो करें यह उपाय, एक्सपर्ट से जानें उपचार का तरीका
महेश बाबू के जीजा-'बागी' के विलेन को 2 साल तक नहीं मिली फिल्में, बैठे रहे बेकार, 12 साल के करियर पर छलका दर्द
2 बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बनने वाले हैं पापा? कौन बनेंगी मां पायल-कृतिका, बेबी शॉवर किसका?
लोकसभा चुनाव की वजह से टली सोनाक्षी-जहीर की शादी? बेटी की बारात में नाचने के लिए तैयार हैं शत्रुघ्न सिन्हा
शम्मी कपूर के लिए 'कॉलगर्ल' बन गई थीं जीनत अमान, तोड़ दी थीं सारी परंपराएं, रिलीज होते ही बवाली बन गई थी फिल्म
इस जहरीले फल का तेल बंद नसों को खोलने में कारगर, मालिश से सालों पुराना दर्द होगा छूमंतर
भोपाल में सजी स्वाद की दुनिया… केरला की डिशेज लोगों को बना रही दीवाना, चखने के लिए यहां उमड़ रही भीड़
