Odisha CM Oath Ceremony Live: ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, 24 साल बाद राज्य में बदलेगा CM, मोहन माझी लेंगे शपथ – ABP न्यूज़

Spread the love

Mohan Charan Majhi Swearing-in Ceremony Live: आंध्र प्रदेश में आज नई सरकार का गठन होगा. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चौथी बार आंध्र के सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी NDA शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए.
उधर, ओडिशा में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मोहन मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया है. वे भुवनेश्वर में शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, NDA शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. 
चौथी बार नायडू बने सीएम

आंध्र में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंडी संजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य नेता शामिल हुए अमित शाह और जेपी नड्डा मंगलवार शाम को ही समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंच गए थे. 
इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए के विधायकों ने नायडू को अपना नेता चुना. इसके बाद राजग नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मंगलवार को नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. बाद में नायडू ने यहां राजभवन में नजीर से मुलाकात की. 
पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम
चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम एयरपोर्ट के सामने मेधा आईटी पार्क के पास शपथ ली. नायडू के साथ अन्य नेताओं ने भी शपथ ली. इनमें जनसेना प्रमुख पवन कल्याण और इसके वरिष्ठ नेता एन. मनोहर, नायडू के पुत्र नारा लोकेश और तेदेपा आंध्र प्रदेश के नेता अचेन नायडू शामिल हैं. पवन कल्याण को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है. 
आंध्र प्रदेश विधानसभा में 175 सीटें हैं. इस हिसाब से मंत्रिमंडल में सीएम समेत 26 मंत्री हो सकते हैं. हालांकि, नायडू समेत 25 मंत्रियों ने ही शपथ ली.
 
संभावित मंत्रियों की लिस्ट
चंद्रबाबू नायडू
पवन कल्याण (JSP)
किंजरापु अच्चेन्नैदु
कोल्लू रविंद्र
नाडेंडला मनोहर (JSP)
पी नारायणा
वंगलापुडी अनिता
सत्यकुमार यादव (BJP)
निम्माला रामानायडू
एनएमडी फारूख
अनम रामनारायण रेड्डी
पय्यवुला केशव
अग्नि सत्यप्रसाद
कोलुसु पार्थसारधि
डोला बलवीरंजनेयस्वामी
गोत्तीपति रवि
कंडुला दुर्गेश (JSP)
गुम्मदी संध्यारानी
बीसी जनार्तन रेड्डी
टीजी भरत
एस सविता
वासमशेट्टी सुभाष
कोंडापल्ली श्रीनिवास
राम प्रसाद रेड्डी
नारा लोकेश
ओडिशा में मांझी ने 81 विधायकों के समर्थन का दावा किया

इससे पहले मंगलवार को ओडिशा में बीजेपी के विधायकों ने मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना. इसके बाद मांझी ने राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. मांझी ने अपने पत्र में 81 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. इसमें 78 बीजेपी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक हैं. ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 78 सीट जीतीं हैं, जबकि बीजू जनता दल (बीजद) को 51 सीट मिलीं. 
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी की कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्रियों के तौर पर शपथ ली.
ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद भाजपा नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी कड़ी में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मंच पर पहुंच चुके हैं. आज ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ग्रहण करेंगे.
असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा भुवनेश्वर पहुंचे. ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
 
#WATCH | Assam CM & BJP leader Himanta Biswa Sarma arrives in Bhubaneswar to attend the oath ceremony of Odisha CM-designate Mohan Charan Majhi pic.twitter.com/JK37wBPGBC

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: दलबदलू नेताओं से जनता ने किया किनारा, लिस्ट में देखें लोकसभा चुनाव में कौन-कौन हारा – Aaj Tak
Next post Bihar Election Results 2024: JDU, BJP, RDU Leading Vote Counting, Check LIVE Updates Here! – Jagran Josh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *