महाराष्ट्र में बारिश से भूस्खलन, 2 की मौत: 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, मानसून गुजरात पहुंचा; UP-बिहा… – Dainik Bhaskar

Spread the love

मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों के लिए आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।
मानसून के कारण गोवा-महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में तेज बारिश हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर ऑटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मरने वालों के नाम राहुल बबन भालेराव (30) और स्वयं सचिन भालेराव (7) हैं।
गुजरात में भी अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। राज्य के हर जिले में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना है।
उधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार 11 जून को इन राज्यों में कई शहरों का तापमान 40° सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश का प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47° के पार रिकॉर्ड किया गया। 10 जून को यहां 46.3° तापमान था। बिहार और झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों की 15 जून तक छुट्‌टी कर दी गई है।
आगे क्या…
देशभर के राज्यों में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
अब बात मानसून की
मानसून अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही गुजरात पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगर हालात ठीक रहे तो हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में यह 15 जून तक एंट्री ले सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और 12 से 14 जून तक ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें…
मध्यप्रदेश : प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, निवाड़ी, टीकमगढ़-सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में आंधी चली। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश : 15 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
यूपी में आज यानी 12 से 15 जून दिनों तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन तक तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ सकता है। विभाग ने आज 71 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…
बिहार : 7 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 15 जून से हो सकती है बारिश
बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकांश हिस्से लू की चपेट में है। मौसम विभाग आज 7 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब: लगातार 4 दिन भीषण गर्मी, 12 जिलों में यलो और 8 में ऑरेंज अलर्ट
पंजाब में लोगों को अगले 4 दिन तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए यलो और 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 40 के पार पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, आज और कल हीटवेव का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। सात शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज और कल हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अगले दो दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। पूरी खबर पढ़ें…
झारखंड: राज्य में गर्मी का रेड अलर्ट, अगले 3 दिनों तक राहत नहीं, 15 जून के बाद मानसून पहुंच सकता है
झारखंड में गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने आज 6 जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिन इलाकों मे आज रेड अलर्ट जारी है उनमें गढ़वा, पलामू , पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा का इलाका है। इसके अलावा झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भाग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
गुजरात : मानसून चार दिन पहले पहुंचा, सभी जिलों में होगी हल्की बारिश
मानसून मंगलवार को गुजरात पहुंच गया है। इस बार यह 4 दिन पहले ही राज्य में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की नॉर्दर्न लिमिट राज्य के दक्षिणी हिस्से में नवसारी जिले से होकर गुजरी। आईएमडी अहमदाबाद के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि आमतौर पर मानसून 15 जून तक गुजरात पहुंचता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post यूपी में तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर: 7 साल से नियुक्ति विभाग में जमें विशेष सचिव को हटाया, IAS विजय कुमार क… – Dainik Bhaskar
Next post Modi Cabinet Full List: शिवराज बने कृषि मंत्री; वरिष्ठों का कद बरकरार, आठ ग्राफिक्स में देखें किसे-क्या मिला – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *