यूपी में तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर: 7 साल से नियुक्ति विभाग में जमें विशेष सचिव को हटाया, IAS विजय कुमार क… – Dainik Bhaskar

Spread the love

उत्तर प्रदेश के तीन IAS अफसरों का बुधवार को ट्रांसफर किया गया है। इसमें IAS धनंजय शुक्ला, IAS विजय कुमार और डॉक्टर आदर्श सिंह शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में यह पहला फेरबदल है। माना जा रहा है कि अन्य अफसरों के तबादले किए जाएंगे। प्रदेश सरका
IAS धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आईएएस विजय कुमार को विशेष सचिव खनन का चार्ज हटाकर नियुक्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वह मथुरा जिले में दो प्रमुख पद पर तैनात रह चुके हैं। वहीं, डॉक्टर आदर्श सिंह को GST कमिश्नर के पद पर तैनाती दी गई है।
धनंजय संभाल चुके हैं यूपी डेस्को की जिम्मेदारी
IAS धनंजय शुक्ला सात साल से विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर कार्यरत थे। इनके पास यूपी डेस्को के जीएम की भी जिम्मेदारी थी। धनंजय का 2021 में पीसीएस से आईएएस पर प्रमोशन हुआ था। उन्हें 2015 बैच अलॉट किया गया था।
जीएसटी कमिश्नर बने आदर्श सिंह
आईएएस ट्रांसफर लिस्ट में डॉ. आदर्श सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वे जीएसटी कमिश्नर के पद पर तैनात किए गए हैं। आबकारी आयुक्त आदर्श को जीएसटी कमिश्नर के पद पर भी काम करना होगा। दरअसल, मिनिस्ती एस दो महीने की छुट्टी पर गई हैं। इसके बाद आदर्श सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आईएएस डॉ. मन्नान अख्तर विशेष सचिव खनन के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Bihar Election Results 2024: JDU, BJP, RDU Leading Vote Counting, Check LIVE Updates Here! – Jagran Josh
Next post महाराष्ट्र में बारिश से भूस्खलन, 2 की मौत: 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, मानसून गुजरात पहुंचा; UP-बिहा… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *