आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़), Today Hindi Samachar LIVE: कुवैत के मंगफ इलाके में स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में करीब चालीस भारतीय हैं। झकझोर देने वाली इस घटना के बाद विदेश मंत्रालय के MoS कीर्ति वर्धन सिंह नई दिल्ली से कुवैत रवाना हो गए हैं।
उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बताया कि ज़्यादातर पीड़ित जले हुए हैं। कुछ शव इतने जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है। डीएनए टेस्ट के जरिए इनके शवों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वायुसेना का एक विमान तैयार है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और हमारा वायुसेना का विमान शवों को वापस ले आएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 50वें G7 सम्मिट में हिस्सा लेने के लिए इटली रवाना होंगे। इटली यात्रा के दौरान वह मेजबान प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम नरेंद्र मोदी का पहला विदेश दौरा है। देश और दुनिया की बड़ी खबरों की जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के LIVE से जुड़े रहिए।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम LIVE
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: कांग्रेस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ‘‘गिरती अंतरराष्ट्रीय छवि को बचाने के मकसद से’’ जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 2007 के जी7 शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) की आवाज बनकर उभरे थे।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और जापान के राष्ट्राध्यक्षों का जी7 शिखर सम्मेलन 1970 के दशक से होता आ रहा है। 1997 से 2014 के बीच रूस भी इसका सदस्य था। 2003 से भारत, चीन, ब्राज़ील, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका को भी जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाता है।”
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि वह NEET-UG, 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “काउंसलिंग जारी रहेगी और हम इसे रोकेंगे नहीं। अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ पूरी तरह से होता है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।”
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के 1,563 अभ्यर्थियों को कृपांक (ग्रेस मार्क) देने का एनटीए का फैसला वापस ले लिया गया है। जिन 1,563 छात्रों को कृपांक दिए गए थे, उन्हें 23 जून को पुन: परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा; एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग छह जुलाई को शुरू होगी
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: केरल सरकार ने कुवैत आपदा के मद्देनजर आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। केरल सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केरल सरकार द्वारा बुलाई गई आपातकालीन कैबिनेट बैठक में शवों को वापस लाने और राहत प्रयासों के समन्वय के लिए किसी मंत्री को कुवैत जाने की आवश्यकता है या नहीं, इस पर चर्चा हो रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कर रहे हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मलाड पुलिस ने बताया कि मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला ने आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की थी। उसे इस आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को एफएसएल (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मताबिक, बीजेपी एनसीपी से दूरी बना सकती है।द न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा सूत्रों के हवाले से छापी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संघ परिवार बीजेपी द्वारा एनसीपी के दो फाड़ करने और लोकसभा चुनाव के पहले अजित पवार को साथ लेने के फैसले से खुश नहीं था। अब आने वाले दिनों में भगवा खेमा अजित पवार से रिश्ते खत्म कर सकता है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से जुड़े एक सर्कुलर के वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से आक्रोशित युवाओं में इस तरह की ‘पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग’ की ख़बर से और भी उबाल आ गया है। आउटसोर्सिंग का ये विचार तत्काल त्यागा जाए और उप्र के युवाओं को नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी दी जाए। भाजपा कहीं किसी दिन ‘सरकार’ ही आउटसोर्स न कर दे।
यहां पढ़िए पूरी खबर
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद हैं। चंद्र बाबू नायडू ने कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
1आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: 13 जून 2024 को शेयर बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 379.66 पॉइन्ट चढ़कर 76,986 पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 118.00 अंकों की तेजी के साथ 23,441 पर कारोबार कर रहा था।
यहां पढ़िए पूरी खबर
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: नोएडा में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जांच शुरू कर दी और जब हाजीपुर अंडरपास के पास बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वे वहां से भागने लगे।
मिश्रा के अनुसार पुलिस ने बाइक सवार लोगों का पीछा किया तथा घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलानी शुरू कर दी और बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो दो बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने बदमाशों के पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए मोबाइल फोन और सोने की चेन आदि बेचकर जमा की गई करीब एक लाख रुपए की रकम तथा कुछ हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अरुण, गौरव और विकास के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए अरुण और गौरव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: आंध्र प्रदेश और बिहार दोनों ही विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। दोनों ही राज्यों की सत्ताधारी पार्टी यानी टीडीपी और जेडीयू एनडीए सरकार का हिस्सा हैं लेकिन मोदी सरकार के लिए इन्हें यह दर्जा देना काफी चुनौतीपूर्ण है। हालांकि दोनों ही राज्यों को एनडीए सरकार द्वारा स्पेशल आर्थिक पैकेज दिया जा सकता है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: IMD ने हिमाचल प्रदेश में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शिमला में मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी तरफ से ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर में 13 और 14 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा, कुल्लू, चंबा औऱ लाहौल स्पिति के ऊंचे इलाकों में 15 जून को हल्की बारिश की संभावना है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनने जा रही है। राज्य के लोगों में भारी उत्साह है। पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा फिर से अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में आ रही है। वे सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के अन्य नेता शामिल होंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: पेमा खांडू आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: देश की राजधानी नई दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत अभी भी जारी है। गुरुवार सुबह गीता कॉलोनी में सैकड़ों लोग पानी के लिए लाइन लगाए नजर आए।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को डोडा में हुए दो आतंकी हमलों में लिप्त आतंकियों के स्केच जारी किए और उनकी सूचना देने वालों को बीस लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आग लग गई। आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझायी। दिनेश कुमार ने बताया कि इस घटना में दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा कुछ अन्य लोग झुलसकर घायल भी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में नाजरा (26), उसकी बेटी इकरा (सात), सैफुल रहमान (35), परवीन (28) और मोहम्मद फैज (सात माह) शामिल हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मिलने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एयर फोर्स वन के विमान में इटली प्रस्थान के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, ”उन्हें (बाइडन को) उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां आएंगे। भारत ने फिलहाल औपचारिक रूप से उनकी (मोदी) उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है लेकिन हमें उम्मीद है कि दोनों नेता एक-दूसरे से मिल सकते हैं। मुलाकात कैसी होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि कार्यक्रम बेहद व्यस्त है।”
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा- हमने कल की कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे, मैं अपने विधायकों और पुरी के सांसद (संबित पात्रा) के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुआ… जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कार्यों के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है। जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 5 करोड़ रुपये का एक कोष आवंटित करेंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: महाराष्ट्र के ठाणे में बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां कलवा इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी में एक स्लैब गिरने तीन लोग जख्मी हो गए। यहां से तीस लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। स्लैब गिरने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया।
यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी चीफ मायावती ने ट्वीट कर कुवैत में हुए हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदन जताई है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, “कुवैत अग्निकाण्ड हादसे में, 41 भारतीयों की हुई मौत अत्यन्त दुःखद। मरने वालों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना तथा घायलों के जल्दी ठीक होने की भी कामना। केन्द्र सरकार, उनके परिवार वालों की पूरी मदद करें।”
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: भीषण आग में घायल हुए भारतीयों की सहायता करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए कुवैत रवाना होने से पहले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। वर्धन ने कहा, “बाकी स्थिति हमारे वहां पहुंचने पर ही स्पष्ट हो पाएगी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के अपुलिया में 13-15 जून तक बोरगो एग्नाज़िया (फ़सानो) में आयोजित होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे। भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 जून LIVE: पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के चारों गेट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बीजेपी ने चुनावों के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर वो मंदिर के चारों गेट खोल देगी। आज सीएम मोहन माझी औऱ राज्य सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में मंदिर के गेट खोले जाएंगे।
ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने बताया कि चुनाव के दौरान हमने कहा था कि हम चारों द्वार खोलेंगे… मंदिर के चारों द्वार आज खुलने जा रहे हैं। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य यहां मौजूद हैं। सीएम भी मौजूद हैं… विकास परियोजनाओं के लिए 500 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड की भी घोषणा की गई है… हमने कल शपथ ली और हम आज द्वार खोल रहे हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: हरियाणा के पानीपत में एक कंबलल फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: मायावती ने X पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू/कश्मीर में, अभी हाल ही में, जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है। अर्थात् हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है।
उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को ढे़र करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं, यह सराहनीय है। बी.एस.पी. इसका समर्थन करती है। लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: मोहन मांझी के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंच गए हैं। भुवनेश्चवर में उनका स्वागत राज्यपाल रघुबर दास और राज्य के अगले सीएम मोहन चरण मांझी ने किया।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे। मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली। उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस निर्णय से अनजान थे। आवाज में अविश्वास और गर्व के मिलेजुले भाव के साथ मोहन की पत्नी प्रियंका ने कहा, “मैनें कभी नहीं सोचा था कि वो (मोहन) मुख्यमंत्री बनेंगे। मुझे ये तो उम्मीद थी कि उन्हें नए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिलेगा। लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक चौंका देने वाला था।”
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: IMD मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 3-4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, बीड, जालना, नासिक, पुणे, सतारा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
