Result
Parliament Session 2024 Schedule Dates Traditions लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी-फरवरी में हुए सत्र में सीतारमण अंतरिम लेखानुदान बजट लेकर आईं थी जिसमें 31 जुलाई तक के सरकारी खर्चे को मंजूरी दी गई थी। नए सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करेंगी। परंपरा के अनुसार नई लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नए चुने गए सांसदों के शपथ (MPs Oaths) की अनिवार्यता पूरा करने के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र (Parliament Session 2024 Schedule Dates) 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान पहले तीन दिन प्रोटेम स्पीकर द्वारा सांसदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इसी क्रम में 26 जून को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव (Loksabha Speaker Election 2024) कराया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) 27 जून को नवगठित लोकसभा के साथ राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित (Presidential Address Speech) करेंगी।
संसद की तीन परंपराएं
एनडीए सरकार के नए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को बताया कि 24 जून से शुरू होने वाला 18वीं लोकसभा का पहला सत्र तीन जुलाई को समाप्त हो गया। सांसदों के शपथ, स्पीकर के चुनाव तथा राष्ट्रपति के संबोधन के अलावा इस सत्र में कामकाज का कुछ अन्य खास एजेंड़ा नहीं होगा।
27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संसद में अपनी नवगठित मंत्रिपरिषद का परिचय कराया जाएगा। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में नई लोकसभा में सरकार और विपक्ष पहली बार आमने-सामने होते हुए अपनी रणनीति के हिसाब से अपने-अपने सियासी तरकश से पहला तीर निकालेंगे।
संसद का बजट सत्र 2024
संसद के इस संक्षिप्त सत्र को देखते हुए यह तय हो गया है कि 2024-25 के आम बजट के लिए अलग से सत्र बुलाया जाएगा। जुलाई के तीसरे सप्ताह में बजट सत्र बुलाए जाने की संभावना है जिसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एनडीए सरकार की नई पारी का पहला बजट पूर्ण बजट पेश करेंगी।
प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति
लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी-फरवरी में हुए सत्र में निर्मला सीतारमण अंतरिम लेखानुदान बजट लेकर आईं थी जिसमें 31 जुलाई तक के सरकारी खर्चे को मंजूरी दी गई थी। नए सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करेंगी। परंपरा के अनुसार नई लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Amit Shah: गृह मंत्रालय का कामकाज संभालते ही अमित शाह ने लिया ये संकल्प, लेकिन सामने हैं तीन चुनौती
UP Election News: अमेठी, रायबरेली तो जीता लिया… अब इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की नजर, सपा से करेगी बातचीत
Mohan Majhi Oath Ceremony: मोहन माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ; यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट
‘अगर I.N.D.I.A. की सरकार बनती तो…; अखिलेश यादव ने इशारों में कर दी योगी सरकार की तारीफ, कह दी बड़ी बात
Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा वायरल, किया जा रहा ये दावा, अधिकारी बोले…
सपा के इस कद्दावर नेता के बूथ पर 'कमल' ने दी 'साइकिल' को मात, यहां 13 में से नौ बूथों पर आगे रही BJP; अब हर ओर हो रही चर्चा
यूपी की इस सीट पर होता है कड़ा मुकाबला, वोटर बढ़े पर कम रहा हार-जीत का अंतर; देखें कब हुई थी अब तक की सबसे क्लोज जीत
