Narendra Modi 3.0 Cabinet List: पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में धर्मेन्द्र प्रधान और पीयूष गोयल क्रमशः शिक्षा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का प्रभार संभालते रहेंगे. हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय अपने पास बरकरार रखा है, लेकिन उनसे आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय वापस ले लिया गया है.
Narendra Modi 3.0 Cabinet List LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतरता का संकेत देते हुये सोमवार को अपनी नई सरकार में चार हाई-प्रोफ़ाइल मंत्रालयों – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश – का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के पास बरकरार रखा. इन विभागों के प्रभारी चार मंत्री मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) के सदस्य होते हैं, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला है, जबकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय में लौट आए हैं. यह विभाग उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी संभाला था. हालांकि बाद में उन्होंने 2019 में पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में और फिर 2020 में अध्यक्ष के रूप में सत्तारूढ़ भाजपा की कमान संभाली.
देश भर में राजमार्ग नेटवर्क को बढ़ावा देने का श्रेय पाने वाले नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार बरकरार रखा है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्रालय आवंटित किए गए हैं.
पिछली सरकार में कोयला एवं खान तथा संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे प्रहलाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया है. जी. किशन रेड्डी को कोयला एवं खान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय में भेजा गया है. पूर्व विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अब संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. अन्नपूर्णा देवी नई महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी. स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में भाजपा सहयोगी और रालोद नेता जयंत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिवसेना नेता जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय सौंपा गया है.
तेलुगु देशम पार्टी के के. राममोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय और लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आवंटित किया गया है. भाजपा नेता सी.आर. पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय मिला है, जबकि पिछली सरकार में यह मंत्रालय संभालने वाले पार्टी के एक अन्य नेता गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री होंगे. अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय भी अपने पास रखा है, जबकि सीतारमण कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय संभालती रहेंगी. वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अपने पास बरकरार रखा है, जबकि जुएल ओराम जनजातीय मामलों के नए मंत्री हैं.
किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान की जगह संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे और सर्बानंद सोनोवाल ने पोत-परिवहन विभाग बरकरार रखा है. भूपेंद्र यादव के पास पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में भाजपा के सहयोगी दलों के पांच सदस्यों में से जनता दल (सेक्युलर) के एच.डी. कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है, जबकि जीतन राम मांझी (हम-सेक्युलर) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, ललन सिंह (जनता दल-यूनाइटेड) के पास पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे.
कैबिनेट की पहली बैठक में योग्य परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण पैदा होने वाली आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इन घरों में टॉयलेट, बिजली और एलपीजी कनेक्शन भी मुहैया कराई जाएगी.
पीएम मोदी की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसी भी नेता का आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं किया गया. इसका मतलब है कि अब इस जांच की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है. इससे पहले हुई सभी कैबिनेट बैठक में पहुंचने वाले नेताओं का RTPCR टेस्ट किया जाता था. इस टेस्ट का इस्तेमाल यह जांचने के लिए किया जाता है कि सामने वाला शख्स कोराना वायरस से संक्रमित है या नहीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर नई कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे.पी. नड्डा मौजूद है. इनके अतिरिक्त शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, मनोहर लाल खट्टर, ललन सिंह सहित सभी 30 कैबिनेट मंत्री मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में मौजूद हैं.
पीएमओ अधिकारियों को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने 2014 से जो कदम उठाए हैं, हमने इसे एक उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है…पीएमओ को लोगों का पीएमओ होना चाहिए और यह मोदी का पीएमओ नहीं हो सकता…”
पीएमओ अधिकारियों को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “10 साल पहले हमारे देश में एक छवि बनी हुई थी कि पीएमओ एक शक्ति का केंद्र है, एक बहुत बड़ा पावर सेंटर है और मैं न सत्ता के लिए पैदा हुआ हूं और न मैं शक्ति आर्जित करने के लिए सोचता हूं.”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. दोनों मतदाताओं का आभार जताने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले अमेठी में होना था, लेकिन बाद में इसे बदल कर रायबरेली कर दिया गया. कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने बताया कि मतदाताओं का आभार जताने के लिए यह कार्यक्रम मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा.
भुवनेश्वर. शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “…प्रधानमंत्री परसो यहां (ओडिशा) शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचेंगे… शाम 5 बजे ‘जनता मैदान’ में हमारा शपथ ग्रहण समारोह होगा… संसदीय दल (मुख्यमंत्री चेहरा) तय करेगा. भाजपा में कोई रेस में नहीं है…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवगठित सरकार में विभागों के आवंटन से पहले आंध्र प्रदेश के बापटला निर्वाचन क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ‘चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ‘इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित मंत्रालयों को लक्ष्य बना रही है.’ रविवार शाम को, टीडीपी के दो सदस्यों, राम मोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी ने पीएम मोदी की 71 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में शपथ ली. नए शपथ लेने वाले मंत्रियों के लिए विभागों का आवंटन जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है, संभवतः शाम में बाद में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद.
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि जारी करके किसानों पर कोई विशेष उपकार नहीं किया है. यह राशि उन्हें एक महीने पहले मिलनी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण इसमें देरी हुई. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 17वीं किस्त जारी करना, जिसे मोदी अपनी नई सरकार का पहला फैसला बता रहे हैं, उनकी सरकार की नीति के अनुसार किसानों का वैध हक है.
शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की. उन्होंने भी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ली. बता दें कि पीएम मोदी के साथ 73 मंत्रियों ने शपथ ली.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके लगातार तीसरे शपथ ग्रहण पर बधाई देने के लिए एक्स पर पोस्ट किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.”
रविवार को शपथ लेने वाले केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से बातचीत की. मुइज्जू इस समय भारत में हैं और वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाल रहे हैं, ऐसे में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे होने की संभावना है. मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तहत विभागों का आवंटन भी आज ही होगा.
लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला आधिकारिक कार्य पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने पर हस्ताक्षर करना था. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो देश भर में खेती योग्य भूमि वाले सभी किसान परिवारों को कुछ अपवाद मानदंडों के साथ वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत, 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं. इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 2019 में की थी.
केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल ने कहा, “यह एक बड़ा अवसर है जो मेरे नेतृत्व और पार्टी ने दिया है… राष्ट्र ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया है… मुझे जनता की उम्मीदों पर काम करना है… मुझे देश की सेवा करने का अवसर मिला है.”
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए. इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे. नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक भी आज शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने के बाद आज अपने कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला. बता दें कि लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
Narendra Modi 3.0 Cabinet List LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतरता का संकेत देते हुये सोमवार को अपनी नई सरकार में चार हाई-प्रोफ़ाइल मंत्रालयों – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश – का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के पास बरकरार रखा. इन विभागों के प्रभारी चार मंत्री मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) के सदस्य होते हैं, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला है, जबकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय में लौट आए हैं. यह विभाग उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी संभाला था. हालांकि बाद में उन्होंने 2019 में पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में और फिर 2020 में अध्यक्ष के रूप में सत्तारूढ़ भाजपा की कमान संभाली.
देश भर में राजमार्ग नेटवर्क को बढ़ावा देने का श्रेय पाने वाले नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार बरकरार रखा है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्रालय आवंटित किए गए हैं.
इस खास नस्ल की बकरी का करें पालन…हो जाएंगे मालामाल,1500 रुपए किलो बिकता है मांस
जादुई है यहां के गन्ने का रस! पीने के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार, गजब का होता है स्वाद
नस-नस में खून और ताकत भर देगा ये फल, छिपा है सेहत का खजाना, भगवान राम से जुड़ी है इसकी कहानी
शुगर फ्री के बाद किसान ने खेत में लगा दिया विदेशी आम, एक फल का वजन 2 पाउंड, देखिए वैरायटी
मंत्रों से नहीं…ये चीजें खिलानें से बढ़ता है गाय-भैंस का दूध, क्वालिटी में भी होगा सुधार
अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन मां, राजेश खन्ना को सुनाई खरी खोटी, शर्मिला टैगोर ने साथ देकर संभाली थी बिगड़ी बात
बरसात में जन्नत से कम नहीं है झारखंड का ये जगह! एक बार आये तो शिमला, मनाली और मरीन ड्राइव जाएंगे भूल
इसमें दूध-दही से ज्यादा पाया जाता है प्रोटीन, अटैक जैसी बीमारी में कारगर, सब्जी भी बनती है स्वादिष्ट
कमाल का है ये किसान, नई तकनीक से एक ही खेत में इस फसल की 3 बार की खेती, कमा रहा 4 गुना मुनाफा
लाइव ब्लॉग
7 minutes ago
10 minutes ago
4 minutes ago
32 minutes ago
