झारखंड में हमेशा ही खेल और खिलाड़ियों के साथ खेल होता रहा है. एक बार फिर इस राज्य में खेल में खेला हो गया है. दरअसल पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में रांची में एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडिया समेत चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड की टीमों ने हिस्सा लिया. कुल 6 टीमों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई थी.
रांची के चान्हो में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 30 मई को पिकअप वैन से हुई 220 पेटी सरसो तेल लूटकांड का खुलासा किया है. घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो शहंशाह के रूप में की गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 100 पेटी सरसों का तेल बरामद किया है. वहीं कई अन्य अपराधी अभी भी फरार चल रहे है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. चान्हो पुलिस ने जांच में पूरे मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि लूटपाट गैंग चतरा से जुड़े हुए हैं.
लैंड स्कैम मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान ED की ओर से बहस कर रहे वरीय अधिवक्ता एस वी राजू ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन के इशारे पर ही ED के अधिकारियों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए थे. वह गामीन घोटाले मामले के सबसे बड़े लाभूक हैं. इसलिए उन्हें बेल नहीं दी जानी कहहीये. अगर उन्हें बेल मिलती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.
बोकारो में एक बार फिर गैंगेस्टर प्रिंस खान की धमक साफ दिखाई देने लगी है. प्रिंस खान के नाम पर बोकारो के जेवर व्यवसायी से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है. इस मामले में व्यवसायी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रिंस खान के नाम की धमक से बोकारो के व्यवसायी खासे परेशान हैं.विदित हो कि धनबाद और कोयलांचल के दूसरे जिलों में प्रिंस खान का नाम दहशत का रुप ले चुका है.
8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निलंबित CO भानु प्रताप प्रसाद समेत 11 की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी की पेशी हुई. पेशी के बाद कोर्ट ने सभी की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है
