यूपी में 48 डिग्री तक जाएगा पारा: चार की मौत, कानपुर में 52 साल का रिकॉर्ड टूटा; 60 जिलों में लू का अलर्ट – Dainik Bhaskar

Spread the love

यूपी में 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। पारा 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार जा सकता है।
चित्रकूट में डेढ़ साल की बच्ची समेत 4 की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने सभी की मौत की अलग-अलग वजह बताई है।
सबसे गर्म प्रयागराज, कानपुर में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड
प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज टॉप पर रहा। जहां कल महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 47 डिग्री को पार कर गया। कानपुर में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां सीजन का न्यूनतम तापमान सर्वाधिक 34.9 डिग्री रहा।
आगरा में 17 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। बरेली में आज भी 43 डिग्री तापमान पहुंचने की आशंका है। अयोध्या में तेज धूप है। यहां सुबह 10 बजे का तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- यूपी में 10 दिन बाद आएगा मानसून, बंगाल-बिहार बॉर्डर पर रुका; पूर्वांचल से होगी एंट्री,
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी 240 सीटों पर जीती, कांग्रेस 99 पर – News11
Next post लोकसभा चुनाव 7 फेज में, नतीजे 4 जून को: वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून तक; मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में मतदान – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *