योगी सरकार में गरीबों को लगा बिजली का झटका, नए कनेक्शन पर 44% ज्यादा करना होगा पेमेंट? – ABP न्यूज़

Spread the love

UP Bijli Bill News: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन की तरफ से नए बिजली कनेक्शन की दरों के लिए नियामक आयोग में संशोधित कास्ट डाटा बुक का प्रस्ताव दाखिल किया गया है. इसके तहत अब गरीब ग्रामीणों को भी नया कनेक्शन लेने के लिए 44 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा. इसी प्रकार उद्योगों की दरों में भी 50 से 100 प्रतिशत से ज्यादा की तक वृद्धि प्रस्तावित है.
प्रस्ताव अगर स्वीकार होता है तो इससे गरीब उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. उर्जा निगम ने मजदूरी मद की धनराशि 2 किलोवॉट तक के कनेक्शन पर 150 रुपये से बढ़ाकर 564 रुपये कर दिया गया है. जिसकी वजह से बीपीएल और छोटे घरेलू कनेक्शन लेने वालों को 44 प्रतिशत अधिक तक पेमेंट करना होगा.
मौजूदा स्थिति की बात करें तो 1 किलोवॉट के कनेक्शन पर GST के बिना 1032 रुपये लिए जाते थे. प्रस्तावित कीमत में अब  यह रेट 1486 रुपये हो गया है. वहीं स्मार्ट मीटर के सिंगल फेज कनेक्शन पर 3822 रुपये दिए जा रहे थे जो अब बढ़कर 6316 रुपये हो सकते हैं.
प्रतिभूति राशि में 100 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है. बढ़ी हुए रेट्स पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा. इसके बाद ही अंतिम फैसला होगा. वहीं उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि इस प्रस्ताव को लागू नहीं होने देंगे. परिषद के अध्यक्ष  अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह मुद्दा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की बैठक में उठाया जाएगा.
अगर प्रस्ताव लागू होता है तो 1 किलोवॉट लाइफलाइन पर 10 रुपये (मौजूदा कीमत 10 रुपये), 1 किलोवॉट लाइफलाइन से अतिरिक्त 100 रुपये, (मौजूदा कीमत 50 रुपये), 1 से 25 किलोवॉट तक 100 रुपये (मौजूदा कीमत 100 रुपये), 25 से 50 किलोवॉट तक 5,000 रुपये ((मौजूदा कीमत 1000 रुपये), 56 से 3000 केवीए तक 10,000 रुपये (मौजूदा कीमत 5,000 रुपये, ) 3,000 से 10,000 केवीए तक 25000 रुपये, (मौजूदा कीमत 15,000 रुपये), 10,000 केवीए से ऊपर 50,000 (मौजूदा कीमत 25,000 रुपये) हो सकती है.
नए कनेक्शन पर प्रतिभूति राशि में प्रस्तावित बढ़ोतरी-
स्मॉल एंड मीडिया पावर 3,000 रुपये प्रति किलोवॉट, 122 फीसदी की बढ़ोतरी, (मौजूदा रेट- 13,50 रुपये प्रति किलोवॉट), नॉन इंडस्ट्रियल लोड 6,000 रुपये प्रति केवीए 33 फीसदी की बढ़ोतरी, (मौजूदा रेट- 4500 रुपये केवीए), लार्ज एंड हैवी – 5,000 रुपये प्रति किलोवॉट- 127 फीसदी की बढ़ोतरी (मौजूदा रेट 2200 रुपये प्रति किलोवाट). चार्जिंग सबस्टेशन 3000 रुपये प्रति किलोवॉट, 650 फीसदी की बढ़ोतरी (मौजूदा रेट- 400 रुपये किलोवॉट) 
25 केवीए ट्रांसफार्मर- 69, 006  रुपये- 22 फीसदी की बढ़ोतरी, (मौजूदा कीमत- 56 हजार 780 रुपये), सिंगल फेस मीटर 912 रुपये, 5 फीसदी की बढ़ोतरी (मौजूदा कीमत- 872), 3 फेस मीटर 2285 रुपये- 19 फीसदी की कमी (मौजूदा कीमत 2921 रुपये) और पीसीसी पोले- 3243 रुपये- 19 फीसदी की बढ़ोतरी (मौजूदा कीमत 2721 रुपये)
UP Weather Latest Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? आ गया IMD का अलर्ट, इन जिलों में सावधानी की जरूरत

source

Previous post मार्गदर्शक मंडल में 2014 से ही हैं नरेंद्र मोदी, अभी कैसे गरमाया मुद्दा? – Jansatta
Next post मोहन भागवत का ताना मोदी पर था, पर पांच साल पहले आना चाह‍िए था- संजय बारू की राय – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *