Weather: आसमान से बरस रही आग, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम… – TOTAL TV

Spread the love

Total Tv
totaltv.in
Weather: इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरसाती धूप, चढ़ता पारा और झुलसा देने वाली लू से कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार 14 जून को भी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी थी। इससे बहराइच, बांदा, चित्रकूट और महोबा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पूर्वांचल के वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर में 21 लोगों की मौत हो गई। Weather
मौसम विभाग ने कहा कि अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को प्रयागराज में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस था। कानपुर का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश के ज्यादातर शहर लू से प्रभावित हुए।

मौसम विभाग के अनुसार यहाँ 17 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। वहीं, कुछ स्थानों पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।
यूपी इसके प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों को बिहार में मानसून आने के बाद ही जान सकेगा। यहां मानसून 18 जून तक आने की संभावना है तो वहीं लखनऊ में 23 जून तक। शुक्रवार 14 जून की दोपहर को मथुरा में भयंकर आंधी आई। गोवर्धन में आंधी के झोंके से नीचे गिरने पर लाइनमैन राकेश (45) की मौत हो गई। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में जैन चौरासी संस्था के आश्रम की दीवार तीन मकानों पर गिर गई, जिसमें चार साल की बच्ची भी इसमें घायल हो गई और तीनों की स्थिति गंभीर है।
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source

Previous post UP Weather Update Today: दिन में जारी रहेंगे लू के थपेड़े, रात भी और गर्म, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Breaking News: बकरीद पर नमाज को लेकर CM Yogi ने दिए ये निर्देश | Uttar Pradesh | ABP News – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *