Breaking News: बकरीद पर नमाज को लेकर CM Yogi ने दिए ये निर्देश | Uttar Pradesh | ABP News – ABP न्यूज़

Spread the love

Breaking News: बकरीद पर नमाज को लेकर CM Yogi ने दिए ये निर्देश | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्वों व त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल का पर्व है और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है, जबकि जुलाई माह में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र कार्यक्रम होने हैं. यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है. शासन-प्रशासन को 24×7 एक्टिव मोड में रहने की आवश्यकता है.

source

Previous post Weather: आसमान से बरस रही आग, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम… – TOTAL TV
Next post PM मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी और ज़ेलेंस्की से की मुलाकात – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *