India News Today Live Update 15 june : आज भारत लौटेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे इटली – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Breaking-news » PM Narendra Modi will return to India today, he had gone to Italy to attend the G-7 summit

नई दिल्ली : India News Today Live Update 15 june : पीएम मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की अपनी एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
पीएम मोदी ने इटली से रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बहुत ही अच्छा दिन रहा। विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जो वैश्विक समुदाय को लाभ पहुंचाएं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएं। मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।” इस दौरान उन्होंने स्वागत के लिए इटली के लोगों का आभार जताया।
Mumbai News: भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने…
G7 Summit: जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद…
#SarkarOnIBC24: दुनिया के ‘दिग्गजों’ के बीच पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंध…
#SarkarOnIBC24: ‘मामा’ का बड़ा बजट..बड़ी जिम्मेदारी, देश के किसानों की…
#SarkarOnIBC24: संघ का प्रहार, ‘अहंकार’ से हार, भागवत के बाद…

source

Previous post G7 समिट में मोदी जॉर्जिया मेलोनी, जेलेंस्की से मिले: कहा- हमें तकनीक को रचनात्मक बनाना होगा, न कि विनाशकारी – Dainik Bhaskar
Next post यूपी से महिलाओं की केंद्र में भागीदारी हुई कम, 8 में से सिर्फ दो ही पहुंच पाई सदन – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *