तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी: कैबिनेट तैयार- राजनाथ, शाह, गडकरी समेत कुल 72 मिनिस्टर, शिवराज-नड्डा भी शामिल – Zee Business हिंदी

Spread the love

कस्टम विभाग के नाम पर हो रहा फ्रॉड, सरकार ने किया सतर्क, बचाव का है ये तरीका
Whatsapp चलाने का मजा हो जाएगा दोगुना, मैसेज में बदल जाएगा वॉइस नोट, पांच भाषाओं का मिलेगा ऑप्शन
उज्जैन में हुआ पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का उद्घाटन, ट्रेन से कम किराए में होगा हवाई सफर
PM Modi Oath Ceremony 2024: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. पीएम मोदी के साथ आज कुल 72 नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली. इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के तुरंत बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली. बीती सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा और अमित शाह गृह मंत्री थे. अमित शाह के उपरांत नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
 
Modi 3.0 कैबिनेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में इन 5 मंत्रियों ने पद की शपथ ली.
नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे. साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने.
मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. 
18वीं लोकसभा के चुनाव में NDA की जीत के बाद BJP के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 
पीएम मोदी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हम पार्टी के जीतन राम मांझी, JDU से राजीव रंजन ललन सिंह, असम से सर्बानंद सोनोवाल और डा. वीरेंद्र कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक से एच डी कुमारस्वामी ने भी आज मंत्रिपद की शपथ ली.
 
#WATCH | JD(S) leader HD Kumaraswamy sworn in as Union Minister in the Prime Minister Narendra Modi-led NDA government pic.twitter.com/N5zBWhppLz
— ANI (@ANI) June 9, 2024
आज जिन नेताओं ने पीएम मोदी के साथ मंत्रिपद की शपथ ली उसमें निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर भी शामिल हैं.
 
#WATCH | BJP leader Nirmala Sitharaman takes oath as Union Cabinet minister in the Modi government pic.twitter.com/gCeTLbmR7T
— ANI (@ANI) June 9, 2024
नितिन गडकरी और जेपी नड्डा ने भी पीएम मोदी के साथ मंत्रिपद की शपथ ली.
 
#WATCH | BJP leader Nitin Gadkari takes oath as a Union Cabinet Minister in the Prime Minister Narendra Modi-led NDA government pic.twitter.com/yehjO8ffjD
— ANI (@ANI) June 9, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी मंत्रिपद की शपथ ली.
 
#WATCH | Delhi: Rajnath Singh takes oath as a minister in Prime Minister Narendra Modi’s cabinet. pic.twitter.com/t2hwBVq0Ke
— ANI (@ANI) June 9, 2024
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
 
#WATCH | Narendra Modi takes oath for the third consecutive term as the Prime Minister pic.twitter.com/LA1z6QF7iX
— ANI (@ANI) June 9, 2024
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post पी. चिदंबरम का कॉलम दूसरी नजर: मोदी 3.0 नहीं, मोदी 2.1; जनता की भावनाओं को नहीं समझा, मतदाताओं ने BJP को किया कमजोर – Jansatta
Next post UP की बड़ी खबरें: शामली में 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, मासूम को बहलाकर अपने घर ले गया था – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *