UP की बड़ी खबरें: शामली में 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, मासूम को बहलाकर अपने घर ले गया था – Dainik Bhaskar

Spread the love

शामली में सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक बहलाकर घर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को गली में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बेटी को लेकर मां डॉक्टर के पास गई।
जहां बेटी ने आपबीती बताई। फिर मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर..
प्रयागराज में एलएलबी छात्र ने किया सुसाइड, घर में पत्नी से हुई थी कहासुनी
प्रयागराज में एक एलएलबी छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। उसका शव निर्माणाधीन मकान में तीसरी मंजिल के लेंटर से चादर के सहारे लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
परिवार के लोग दोपहर में जब घर पहुंचे तो उन्हें बेटे के फांसी लगाने की जानकारी हुई। घरवालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से सुसाइट नोट नहीं मिला है। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर
इरफान सोलंकी की सजा बढ़ाने को पुलिस हाईकोर्ट जाएगी
कानपुर के चर्चित समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की के आगजनी केस में सोमवार को यू टर्न आ गया। इरफान के परिवारीजनों के हाईकोर्ट जाने से पहले ही पुलिस इरफान की सजा बढ़वाने को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। पुलिस इरफान को 10 साल या इससे ज्यादा की सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करेगी। इसके लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल तेजी से काम कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में 1 KG सोने के साथ नौकरानी को पकड़ा, लाल बंगला में सर्राफ के घर से चुराया था
कानपुर में घर से 1 किलो का सोने का बिस्किट चोरी करने वाली नौकरानी मानसी विश्वकर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया। 8 दिन बाद CCTV सामने आने के बाद नौकरानी टूटी। पुलिस ने सामने पूरा सच बयां किया। कालीबाड़ी लाल बंगला के रहने वाले विपिन सिंह सर्राफ हैं। सर्राफा बाजार में उनकी गोल्ड टेस्टिंग की शॉप है। इसके साथ ही वह सोने की ट्रेडिंग भी करते हैं।
2 जून को उन्होंने 1 किलो का गोल्ड रिफाइन करके अपने कमरे की आलमारी में रख दिया था। गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते उसे डॉक्टर के यहां दिखाने गए थे। इस दौरान नौकरानी उनसे कहा कि घर में कुछ रिश्तेदार आ गए हैं। इसके चलते वह घर से चली गई। पढ़ें पूरी खबर
कुशीनगर में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, लड़की का वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
कुशीनगर में प्रेमिका के भाई ने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार रात 12 बजे 4 दोस्तों के साथ प्रेमी के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर जगाया। मोबाइल छीनने पर प्रेमी भड़क गया।
दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमिका के भाई ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि प्रेमी ने युवती का वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर
मुख्तार के शूटर अंगद-गोरा को 5-5 साल की सजा
मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद और गोरा राय को गाजीपुर कोर्ट ने 5-5 साल की सजा सुनाई है। 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया। विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट की कोर्ट ने 15 साल बाद फैसला सुनाया।
उस वक्त दोनों गाजीपुर जेल में एक ही बैरक में बंद थे। 22 अप्रैल, 2009 दोनों ने कैदी से मारपीट की थी। कैदी हर दिन दोनों के बैरक में झाड़ू लगाने जाता था। एक दिन वह सफाई करने नहीं गया। इसके बाद दोनों ने उसे इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। पढ़ें पूरी खबर
आजम खान डूंगरपुर मामले में बरी
सपा नेता आजम खान को रामपुर MP/MLA कोर्ट ने डूंगरपुर बस्ती से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया है। यह मामला गुड्डू खान नाम के शख्स ने दर्ज कराया था। इसमें घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट का आरोप लगाया था।
डूंगरपुर मामले में सपा नेता पर कुल 12 केस दर्ज हैं। पुलिस ने जांच और बयान के बाद आजम को आरोपी बनाया था। इसमें से 5 में फैसला आ गया। 3 में आजम खान को दोषी कराया दिया गया है। एक केस में 7 और दूसरे में 10 साल की सजा हुई है। जबकि 3 में उन्हें बरी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
बरेली में पत्नी की पीट पीटकर हत्या; बदायूं की अंजलि की 12 साल पहले हुई थी शादी
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कमरे में लाश को बंद करके वह बेटे को लेकर कई घंटे गायब रहा। बाद में परिवार के लोग महिला को अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वारदात सीबीगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर
गाजीपुर में 34 श्रद्धालुओं से भरी बस-डंपर की टक्कर, 4 की मौत; रामलला के दर्शन कर बिहार जा रहे थे
गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 34 श्रद्धालुओं से भरी बस की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर बिहार जा रहे थे। घटना की सूचना पर यूपीडा की बचाव दल टीम 4 एम्बुलेंस के साथ मौके पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पढ़ें पूरी खबर
इटावा में सूदखोर की गला रेतकर हत्या; नमक लगाकर डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में दबाया शव
इटावा में सूदखोर की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को रस्सियों से बांधकर आरोपी ने अपने खेत में डेढ़ मीटर गड्ढा खोदकर नमक लगाकर गाढ़ दिया। परिजनों के शक के आधार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। उसी ने घटना का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर
उन्नाव में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने लगाई आग; गंभीर हालत में कानपुर रेफर
उन्नाव में एक युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी की बात करके दबाव बनाने लगी। इस बात का परिजनों ने विरोध किया तो उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में 11 लोग आग में झुलसे
लखनऊ के पारा इलाके में दो मंजिला मकान में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग घर के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। इस वजह से परिवार के 11 लोग झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर
रिश्वत लेने के मामले में प्रोफेसर निलंबित;DBRAU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने ली थी 40 हजार रुपए रिश्वत
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा रिश्वत मामले में प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर का 40 हजार रुपए लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी: कैबिनेट तैयार- राजनाथ, शाह, गडकरी समेत कुल 72 मिनिस्टर, शिवराज-नड्डा भी शामिल – Zee Business हिंदी
Next post Lok Sabha Election Results 2024: INDIA गठबंधन को ऐसे धूल चटा सकती थी BJP – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *