प्रयागराज में भीषण गर्मी, चलती कार में आग लगी: यूपी आ रहा मानसून 14 दिन से बिहार-बंगाल में अटका, वाराणसी मे… – Dainik Bhaskar

Spread the love

यूपी में एक तरफ गर्मी रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी तरफ मानसून और लेट हो रहा है। यूपी आ रहा मानसून पिछले 14 दिनों से बिहार-बंगाल बॉर्डर पर अटका हुआ है।
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- ऐसा लग रहा है कि अब निश्चित तौर पर मानसून लेट होगा। कितने दिन में यूपी पहुंचेगा, यह कहना मुश्किल है। गुजरात से आने वाली मानसून की शाखा भी अभी वहीं रुकी है। पश्चिम यूपी में प्री-मानसून के असर से एक-दो दिन बारिश हुई।
प्रयागराज में रविवार दोपहर नए यमुना पुल पर अर्टिगा कार में आग लग गई। पांच लोग सवार थे। दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा। जैसे ही कार के इंजन से धुआं उठा, अंदर बैठे लोग कार से निकलकर दूर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि ओवरहीट के चलते कार में आग लगी।
वाराणसी के रविंद्रपुरी में कार का टायर फट गया। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से ड्राइवर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों के मुताबिक गर्मी के चलते ऐसा हुआ। आगरा में रविवार दोपहर पारा 43 डिग्री पहुंच गया। यहां पालीवाल पार्क इलाके में गर्मी से परेशान एक युवक सड़क किनारे नहाने लगा।
इसलिए लेट हो रहा मानसून
अब आगे क्या?
मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 21 मई तक यूपी में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी। मानसून अगर एक्टिव होते हैं तो बंगाल-बिहार बॉर्डर से पहुंचने में करीब 10 दिन का वक्त लगेगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी ली, VIDEO: कहा- हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम, विवाद के बाद पहली बार ट्रूडो से मिले PM… – Dainik Bhaskar
Next post UP में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन को लेकर BJP की स्पेशल टीम की रिपोर्ट आई सामने, हार के कई कारण – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *