UP में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन को लेकर BJP की स्पेशल टीम की रिपोर्ट आई सामने, हार के कई कारण – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: June 17, 2024 9:24 AM IST
By Shivani sharma
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी इस बार 400 सीटों पर जीत का दावा कर रही थी लेकिन चुनाव परिणामों ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. सबसे तगड़ा झटका बीजेपी को उत्तर प्रदेश के नतीजों को देखकर लगा है. उत्तर प्रदेश के नतीजों ने बीजेपी हैरानी में डाल दिया है.  जहां बीजेपी 80 में से 80 सीटों पर अपनी जीत का दावा ठोक रही थी. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करीब आधी सीटों का पर हार का मुंह देखना पड़ा है.

चुनाव परिणाम में खराब प्रदर्शन का पता लगाने के लिए बीजेपी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था. जिसकी पहली रिपोर्ट सामने आ गई है . जिसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार के पीछे कई वजह सामने आई हैं. बीजेपी ने पहली रिपोर्ट में हार के कारणों का विश्लेषण किया.
पहली रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के अत्याधिक उत्साह ने उन्हें लापरवाह बना दिया. जिसकी वजह से उन्होंने खुद को हार की तरफ धकेल दिया. विपक्ष की आरक्षण समाप्ति और संविधान संशोधन के मुद्दों पर बीजेपी की जवाबदेही में कमी रही, जिससे उसे वोटर्स के बीच पसंद नहीं आई.


इसके साथ ही पार्टी के सांसदों और पदाधिकारियों के बीच तालमेल भी अच्छा नहीं रहा, जिसका असर वोट बैंक तक पहुंचने में दिखा. विशेष रूप से दलित वर्ग के वोटर्स के प्रति बीजेपी की कमजोरी साफ दिखी.
कुछ जिलों में विधायकों की अपने ही सांसद प्रत्याशियों से असंतोष था, जिससे उनका सही तरीके से समर्थन नहीं हुआ. बीजेपी के लाभार्थी वर्ग को कांग्रेस की तरफ से 8500 रुपए महीने की गारंटी का आकर्षण भी उनके वोट बैंक को इस बार पकड़ने में मददगार साबित हुआ.
इस चुनाव में बीजेपी ने पेपर लीक और अग्निवीर जैसी योजनाओं पर विपक्ष को भ्रमित करने में नाकामी का सामना किया, जिससे उसके समर्थकों में निराशा फैली. इस सब कारणों के सामने आने के बाद बीजेपी ने अपनी स्थिति को समझने और सुधारने की दिशा में कदम उठाने की योजना बनाई है.अब इसके बाद दूसरी और तीसरी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, जिन्हें मिलाकर केंद्रीय आलाकमान को भेजा जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
UP में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन को लेकर BJP की स्पेशल टीम की रिपोर्ट आई सामने, हार के कई कारण
यूपी Assembly Bypolls में भी रहेगा सपा-कांग्रेस का गठजोड़, सीट बंटवारे पर बात जल्द, मायावती की 23 जून को बड़ी बैठक
ईद अल-अज़हा पर कुर्बानी के बाद साफ-सफाई को लेकर UP पुलिस अलर्ट, पैदल किया गश्त |VIDEO
PM मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर एक्शन में योगी सरकार, देश के 9 करोड़ किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री का ये तोहफा
खनन माफिया मोहम्मद इकबाल की 4440 करोड़ की जमीन कुर्क, जानिए ED ने क्यों लिया ये एक्शन
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post प्रयागराज में भीषण गर्मी, चलती कार में आग लगी: यूपी आ रहा मानसून 14 दिन से बिहार-बंगाल में अटका, वाराणसी मे… – Dainik Bhaskar
Next post '‌BJP के अहंकार' बयान पर RSS के इंद्रेश का यू-टर्न: बोले- राम की भक्ति करने वाले सत्ता में, मोदी के नेतृत्व… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *