Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में हैं. वह सुबह-सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क भी पहुंचे. पीएम मे हाथी की सवारी की. शरद पवार का गृह क्षेत्र बारामती की सियासी लड़ाई भी दिलचस्प होती जा रही है. यहां बारामती सीट पर ननद-भौजाई (सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार) एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक सकती हैं. एल्विश की मार-पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. पढ़ें पांच बड़ी खबरें.
असम में सुबह-सुबह काजीरंगा उद्यान में सैर पर निकले पीएम मोदी, हाथी पर हुए सवार, VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं. इस मौके पर पीएम मोदी आज सुबह-सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे. इस दौरान पीएम मे हाथी की सवारी की. बता दें कि पीएम शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे.
बारामती की पॉलिटिकल लड़ाई, गले मिल रहे हैं ननद-भौजाई… सियासी फाइट से पहले मिलीं सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार
बारामती सीट पर ननद-भौजाई (सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार) एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक सकती हैं. बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं. वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं.
एल्विश वर्सेज मैक्सटर्न: गुरुग्राम के दो इन्फ्लुएंसर लड़कों का टशन, पहले देख लेने की धमकी, फिर मारपीट और FIR
एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की गले मिलते तस्वीर से शुरू हुआ विवाद ‘जान से मारने की धमकी’ तक पहुंच चुका है. मैक्सटर्न के रूप में मशहूर एक यूट्यूबर ने उस तस्वीर पर गाली-गलौज करते एल्विश की वीडियो शेयर कर तंज कसा था, जो उन्हें पसंद नहीं आई और मैक्सटर्न को जान से मारने की धमकी दे दी.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज BJP में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं.
‘भारत के हेलिकॉप्टर और क्रू पर हमारा…’, मालदीव ने फिर दिखाई झूठी अकड़
भारत और मालदीव के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से ही तनाव चल रहा है. मुइज्जू अपने देस में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी करा रहे हैं. सैनिकों की जगह अब भारत के टेक्निकल एक्सपर्ट्स लेंगे जो वहां मौजूद भारतीय हेलिकॉप्टर्स का संचालन करेंगे. अब इसे लेकर भी मालदीव की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
