UP Weather Today: यूपी में तेजी से बढ़ रहा है पारा, बदलते मौसम से अस्‍पतालों में जुट रही भीड़; डॉक्‍टर दे रह.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Weather Today यूपी के अमेठी जिले में सीएचसी में उपचार के लिए मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में करीब तीन सौ मरीजों ने अपना पर्चा बनवाया। दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई। सबसे अधिक लोग बुखार सर्दी व खांसी से पीड़ित रहे। वहीं पैथालाजी में डेढ़ सौ मरीजों की जांच की गई।
 जागरण डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। UP Weather Today बदल रहे मौसम के चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इस समय सीएचसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति यह रह रही कि एक दिन में अस्पताल की ओपीडी में करीब तीन सौ मरीज पहुंच रहे हैं। जांच व दवा वितरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिख रही है।

prime article banner

बता दें कि 26 मार्च को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं 27 मार्च को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 का पूर्वानुमान है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि मौसम तेजी से बदल रहा है।

यूपी के अमेठी जिले में सीएचसी में उपचार के लिए मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में करीब तीन सौ मरीजों ने अपना पर्चा बनवाया। दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई। सबसे अधिक लोग बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित रहे। वहीं पैथालाजी में डेढ़ सौ मरीजों की जांच की गई।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में नौ अप्रैल तक जगह नहीं, होली की छुट्टियां पूरी, अब इन ट्रेनों का है सहारा
खैराना से पत्नी का इलाज कराने आए रामदीन ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। दवा के बाद भी ठीक नहीं हुआ तो आज जांच करवाया है। महमूदपुर के सियाराम ने बताया कि खांसी आ रही है। जिसकी दवा लेना है।
मौसम एवं पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 26 मार्च को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली में IAS की तैयारी करने वाला शख्‍स ने वाराणसी में किया ऐसा काम, जानकर पुलिस के उड़े होश

source

Previous post Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 09 मार्च 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची: Live Breaking News Headlines & Updates, March 27, 2024 – LatestLY हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *