बाराबंकी जिले में टिकैत नगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय एक युवक और चार बालक डूब गए, जिनमें तीन बच्चों के शव मिले हैं एवं दो लापता की तलाश जारी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ने बताया कि 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के चार बालक और एक युवक सरयू में नहाने के लिए गए थे एवं नहाते समय पांचों डूब गए. बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर सरयू नदी में चिर्रा गांव के नूर आलम (26), अहमद रजा (15), हमजा (12), शाफे अहमद (12) और अमान (10) नहाने गए थे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ अरबपतियों की ताकत है, हमारे साथ किसान-मजदूर का विश्वास. उनके पास झूठ और फर्जी प्रचार है. हमारे पास 5 न्याय का संकल्प. उनके पास इलेक्टोरल बॉण्ड की ताकत है, हमारे पास देशवासियों से मिला योगदान. उनके पास ED है, CBI है, IT है, हमारे पास सच और जनता का प्यार है और इतिहास गवाह है कि आखिर में जीत हमेशा सच और मोहब्बत की होती है.
दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में शनिवार को सड़क किनारे एक बम धमाके में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई. सरकारी मीडिया और युद्ध निगरानी एक संस्थान ने यह जानकारी दी. इसी क्षेत्र में 2024 में अब तक इसी तरह की करीब 12 से अधिक घटनाओं में लगभग 100 लोग जान गंवा चुके हैं.
सीबीआई ने केरल 20 वर्षीय पशु चिकित्सा छात्र सिद्धार्थन जे एस की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सिद्धार्थन का शव 18 फरवरी को वायनाड जिले में स्थित कॉलेज छात्रावास के शौचालय में फंदे से लटका मिला था. सिद्धार्थन के परिवार ने आरोप लगाया है कि केरल में सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र इकाई स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं समेत साथी छात्रों ने उसकी रैगिंग की थी. परिवार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी.
IPL 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतक जमा दिया है. कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में उद्धव ठाकरे गुट के नेता बबनराव घोलप और संजय पवार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना में शामिल हुए.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रंगारेड्डी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमने आपको गारंटी दी थीं तो उसे हमने कांग्रेस पार्टी की गारंटी जरूर कहा था लेकिन सचमुच में वो आपकी गारंटी थी, आपकी आवाज थी. जब हमने 500 रुपए सिलेंडर, 200 युनिट मुफ्त बिजली, गृह लक्ष्मी योजना, मुफ्त बस सेवा की बात की थी तो वो गारंटी हमने आपकी आवाज सुनकर निकाली थी. ये जो घोषणापत्र है, ये हिंदुस्तान की जनता की आवाज है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच एक अटूट रिश्ता है. एक गाना था ‘तू चल मैं आई’, कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा ही रिश्ता है. जहां भी कांग्रेस जाती है, वहां भ्रष्टाचार भी पहुंच जाता है.
कांग्रेस के घोषणापत्र पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो घोषणापत्र नहीं, झूठ का पुलिंदा है. ये (कांग्रेस) फरेबी, झूठी और वादा करके भूल जाने वाली पार्टी है. उन्होंने 60 साल तक देश में शासन किया लेकिन कुछ किया नहीं। जब सत्ता से बेदखल हो गए तो सब करने का वादा कर रहे हैं.
कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि उनके (कांग्रेस) घोषणापत्र में मुस्लिम लीग के फरमान भी साफ दिखाई पड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की जो प्रचंड विजय दिखाई दे रही है उसकी हताशा और कुंठा में कांग्रेस खतरनाक स्तर पर जा रही है. कांग्रेस पार्टी कहती है कि वे अल्पसंख्यकों के खान-पान और वेशभूषा को एक अलग स्थान देंगे तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जैन धर्म, बौद्ध धर्म के लिए क्या स्टैंड लिया?
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है. साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री 400 क्यों चाह रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी संविधान को बदलना चाहते हैं. 2004 में हम (कांग्रेस) राजस्थान हार चुके थे, छत्तीसगढ़ हार चुके थे, मध्य प्रदेश हार चुके थे लेकिन 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी और यही इतिहास 20 साल बाद दोहराया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के गाजियाबाद में रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर रहे हैं. जीप पर उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट मामले में NIA द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में लाया गया है. पूर्व मेदिनीपुर में NIA अधिकारियों पर हुए हमले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि मुझे उस घटना की जानकारी है. कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हम इससे सख्ती से निपटेंगे.
पटना में कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़, भीषण आग ने आस पास के कई मकानों लिया चपेट में आ गए हैं. दमकल की कई गाड़ियां पहुंचे मौके पर पहुंची हुई है. पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीप नगर इलाके की घटना है.
मुंबई के सायन कोलीवाडा इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है. इस फायरिंग की घटना में एक शख्स घायल भी बताया जा रहा है. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपी की तलाश में जुट गई है. फायरिंग की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली है. नड्डा ने इस बार गुजरात से राज्यसभा पहुंचे हैं. नड्डा ने पिछले महीने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया था.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.8 मापा गया है.
आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट अब 10 अप्रैल को भी इस पर सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान ED की ओर से पेश वकील हुसैन ने मनीष सिसौदिया को जमानत देने से इनकार करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि आवेदक की ओर से मामले के गुण-दोष पर शायद ही कभी कोई तर्क आया.
पुष्कर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. राजस्थान नया इतिहास लिखने जा रहा है. पीएम ने कहा कि देश कह रहा है कि 4 जून 400 पार.
मुरादाबाद में आदर्श आचार संहिता के उलंघन के आरोप में पहला मामला दर्ज हुआ है. सपा गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि रुचि वीरा सिविल लाइंस इलाके में प्रचार कर रही थी.
राजस्थान के जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह देश कुछ लोगों की जागीर नहीं. देश से बड़ा कोई नहीं हो सकता है. चारों ओर अन्याय का अंधकार है. अन्याय के खिलाफ हमें एकजुट होना है.
राजस्थान: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य प्रदेश कांग्रेस नेता उपस्थित रहे.
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge and party leader Priyanka Gandhi Vadra in Jaipur for the launch of the party’s manifesto ‘Nyay Patra’ #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/LkqXNzoCFj
— ANI (@ANI) April 6, 2024
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में NIA टीम पर हमले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रात में छापे मारने क्यों गए थे?
महाराष्ट्र: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के कुदालवाड़ी इलाके में भीषण आग लगई है. आग लगने से करीब 150 कबाड़ की दुकानें जलकर खाक हो गईं. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है.
#WATCH | Maharashtra: Around 150 scrap shops gutted in fire in the Kudalwadi area of Pimpri Chinchwad area of Pune. The fire which broke out last night around 1.30 am has been brought under control: Fire department pic.twitter.com/8RtwyKewgm
— ANI (@ANI) April 6, 2024
सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमने 10 साल में भारत को मजबूत किया है. हमने मेहमत में कोई कमी नहीं रखी. आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है.
पश्चिम बंगाल में NIA पर अटैक के मामले पर FIR दर्ज की गई है. पूर्व मेदिनीपुर में NIA की टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया गया थी. घटना भूपतिनगर इलाके की है.
कांग्रेस ने शनिवार को छह उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर और दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया है.
Sitting Congress MP from Goa, Francisco Sardinha dropped from the list of candidates for Lok Sabha elections https://t.co/v3bruMwFtI
— ANI (@ANI) April 6, 2024
शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है.
AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में NIA की टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया गया है. घटना भूपतिनगर इलाके की है. बताया जा रहा है कि धमाके से जुड़े मामले की जांच करने टीम पहुंची थी. इसी दौरान टीम पर हमला कर दिया गया.
दिल्ली के कई इलाकों में CBI की छापेमारी हो रही है. CBI सूत्रों के मुताबिक, चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में छापेमारी की जा रही है. दिल्ली के केशवपुरम से दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया है. एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी भारत की पसंदीदा पार्टी है. बीजेपी देशवासियों के सपनों का प्रतीक है. बीजेपी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है. NDA देश को आगे ले जाने में विश्वास रखता है. बीजेपी ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है.
यूनाइटेड नेशन ने दावा किया है कि इजराइल गाजा पर हमलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहा है. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि युद्ध में AI का इस्तेमाल न हो.
कांग्रेस आज दिल्ली के तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. नॉर्थईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार के नाम पर चर्चा है.
कांग्रेस आज जयपुर में बड़ी जनसभा करेगी जो जयपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की पहली बड़ी रैली होगी. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे.
पीएम मोदी आज दो राज्यों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की पहली रैली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री राजस्थान के पुष्कर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, शाम में गाजियाबाद में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने उन्हें 6 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. इससे पहले 2 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी.
अमेरिका के स्थानीय समयानुसार 17.59 बजे न्यू जर्सी में 4.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया है. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार भूकंप 9 किलोमीटर की गहराई पर था. एक दिन पहले यानी 5 मार्च को न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 से 8 अप्रैल तक गुजरात दौरे पर हैं. भागवत आज वडोदरा पहुंचेंगे जहां उनका दोपहर 3.30 से शाम 6 बजे तक भरूच में लोगों से जुड़ने का कार्यक्रम है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना और उनके समर्थक शुक्रवार रात बीजेपी में शामिल हो गये. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के करीबी सहयोगी सक्सेना का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया.
राजस्थान के पाली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है. भूकंप देर रात 1.29 बजे आया है. किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
Earthquake of Magnitude:3.7, Occurred on 06-04-2024, 01:29:59 IST, Lat: 25.07 & Long: 73.36, Depth: 10 Km ,Location: Pali, Rajasthan, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/QbxdnKdzFT @ndmaindia @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @KirenRijiju @Ravi_MoES pic.twitter.com/AFUI7FUdan
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 5, 2024
राजस्थान में लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को कुछ राहत मिली है. अजमेर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई है.
#WATCH राजस्थान: अजमेर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। pic.twitter.com/ibRp9tgTOf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
सार्वजनिक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत के खिलाफ शुक्रवार को FIR दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद यह मामला दर्ज किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल यानी आज सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में गाजियाबाद में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे. पीएम शाम करीब चार बजे पार्टी प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में गाजियाबाद में मालीवाड़ा चौक से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी रोड तक आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगे.
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में फर्जी जमीनदार बनाकर बेल दिलाया करते थे. ये आरोपी फर्जी डॉक्यूमेंट के माध्यम से पैसे लेकर एक ही व्यक्ति को कई फर्जी दस्तावेज के माध्यम से जामीनदार बनाकर खड़ा किया करते थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के सहारनपुर पहुंचेंगे. जहां, वो एक चुनावी रैली को संबोधित किए. इसके बाद राजस्थान के अजमेर पहुंचे और वहां पर एक जनसभा को संबोधित किया. शाम में गाजियाबाद पहुंचे और करीब 1400 मीटर लंबा रोड शो किया. इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ थे. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर एक जनसभा को संबोधित की.यहीं पर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस दौरान मौजूद रहे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे हुए थे, जहां विशाल रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला. बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया गया. पार्टी की राज्य इकाइयों को प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर एयरफोर्स के फाइटर प्लेन उतरे. इसमें सुखोई, जगुआर और मिराज-17 समेत अन्य लड़ाकू विमान शामिल रहे. आज लैंडिंग रिहर्सल हुई. उसके बाद 7 अप्रैल को प्रदर्शन होगा. देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें…
Published On – Apr 06,2024 12:01 AM
