लखनऊ. उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. ऐसे में इस साल भीषण गर्मी लंबे समय तक लोगों को सताने वाली है. गर्मी के मौसम को लेकर आईएमडी ने अपडेट जारी किया है. गौरतलब है कि अप्रैल महीने की शुरुआती सप्ताह में ही शुक्रवार को प्रयागराज जिले का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश में अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. सुबह के वक्त ठंडक के बाद से दोपहर होते तक चुभने वाली धूप पड़ रही है. दोपहर के वक्त लोग धूप से बचने के लिए हाथ मुंह ढंककर ही बाहर निकल रहे हैं. अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. ऐसे में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ाएगी. प्रदेश के प्रयागराज जिले में तो बीते दिनों से ही लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. यहां लगभग 3 दिनों से प्रदेश में सर्वाधिक तापमान है. शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मुजफ्फरपुर और बरेली से चलने वाली इन ट्रेनों का शेड्यूल बदला, देखकर घर से निकलें
अब रातें भी गर्म
दिन का तापमान बढ़ने की साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है. लोगों ने रात के वक्त पंखा, कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा दोपहर के वक्त बाजार में शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही है. हालांकि गर्मी बढ़ने की साथ ही बीमारियों को खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग आगामी समय में आने वाली बीमारियों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है.
कहां कितना रहा तापमान
आने वाले दिनों में यूपी में तापमान बढ़ने लगा है. फिलहाल प्रदेश में सुबह के वक्त सुहावना मौसम बना हुआ है. तो वहीं, दोपहर के समय जोरदार धूप का असर हो रहा है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 2.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं हरदोई में अधिकतम तापमान 37.5 न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 38.0 न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा में अधिकतम तापमान 38.0 न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37.0 न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
.
Tags: Mausam News, UP Weather, Weather Alert, Weather Update
GRP को देखते ही छुपने लगा युवक, टिफिन में रोटी के साथ मिली ऐसी चीज, चौंधियां गईं सबकी आंखें
वो कल्ट-क्लासिक फिल्म, जिसमें हीरो ने ही बदलवा दिया था विलेन, 1 गाने में तो अनिल कपूर ने जिद करके मांगा था रोल
Train Accident: समंदर में समाती चली गई पूरी ट्रेन, कभी नहीं मिले 200 यात्री और 5 रेलकर्मी
'सोचा था पहली मूवी से ही स्टार बन जाऊंगा' डेब्यू करते ही दी 3 फ्लॉप फिल्में, अब ओटीटी का बन बैठा किंग
शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता को दे बैठीं दिल, धर्म बदल क्रिकेटर संग रचाई शादी, फिर 14 साल बाद मिला धोखा, अब…
जन्म से अंधा असली हीरो, गरीबी में गुजरा बचपन और जवानी में खड़ी कर दी 50 करोड़ी कंपनी, अब दुनिया देखेगी कहानी
न कालीन भैया न गणेश गायतोंडे… 19 साल का ये लड़का है OTT का सबसे बड़ा खलनायक, बना 'पापा' का दुश्मन!
Unique Fruit: 26वें रोजे तक बिक गया 500 क्विंटल खास विदेशी खजूर, गुणों का है खजाना, दंग कर देगी कीमत
अंडा रोल का बाप…एक पीस में भर जाएगा पेट, 20 आइटम्स से होता है तैयार; कीमत सिर्फ 30 रुपए
