Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में पीएम मोदी के रोड शो से पहले कांग्रेस का कार्यालय किया – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Road Show Ghaziabad: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (6 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड शो किया. पीएम मोदी के रोड शो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. वहीं पीएम मोदी के रोड शो के दौरान अंबेडकर रोड पर गाजियाबाद की कांग्रेस के चुनाव कार्यालय को बंद किया गया. इतना ही नहीं कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के बाहर बीजेपी का झंडा भी लगा दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
वहीं पीएम मोदी के रोड शो से पहले गाजियाबाद की कांग्रेस के चुनाव कार्यालय को बंद करने को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इसे मौलिक अधिकारों को हनन बताया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रहे हैं. गाजियाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं उस गरिमा को हम समझते हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि विपक्ष की जो पार्टी है उसका कार्यालय बंद करना यह मौलिक अधिकारों का हनन है. बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है, इसलिए अब मैं इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा. बीजेपी डरी हुई है और इसी वजह से हमारे कार्यालय को बंद किया है.
बता दें कि पीएम मोदी ने गाजियाबाद में मालीवाड़ा चौक से बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी के चुनावी रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग और गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भी थे. पीएम मोदी के रोड शो का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किये थे. वहीं ढोल और बैंड की धुनों के बीच सड़क के किनारे लोग नृत्य करते भी नजर आए.
Chandrashekhar Azad News: ‘मौका मिलते ही फिर मारेंगे गोली’, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिली धमकी

source

Previous post UP Weather: यूपी का सबसे गर्म जिला रहा प्रयागराज, मौसम विभाग की चेतावनी भीषण गर्मी में सताएगी 'लू' – News18 हिंदी
Next post पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में आज पीएम मोदी की रैली, तैयारियां जोरो में: Live Breaking News Headlines & Updates, April 7, 2024 – LatestLY हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *