Shimla Lok Sabha Election 2024: शिमला लोकसभा सीट पर क्या इस बार फिर उगेगा कमल या कांग्रेस करेगी अपना जादू? – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 6, 2024 6:07 PM IST
By Shivani sharma | Edited by Shivani sharma
Shimla Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनावों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. पहले चरण में 19 अप्रैल को देशभर में चुनावी मतदान होंगे. पूरे देशभर में 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. आखिरी चरण के चुनाव 1 जून को होंगे. देश की सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं.

अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इस राज्य में केवल 4 लोकसभा सीटें हैं . लेकिन ये सीट हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण रही है क्योंकि इस राज्य में वोटर्स का मुड कभी स्थायी नहीं रहता यहीं वजह है कि इस राज्य का इतिहास काफी रोमांचक होता है. वहीं 17 विधानसभा वाली शिमला राज्य की लोकसभा सीट की बात करें तो यहां साल 2009 से ही बीजेपी का दबदबा रहा है. वहीं 2009 से पहले इस सीट पर कांग्रेस का राज रहा था.
अगर साल 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो बीजेरी के वीरेंद्र कश्यप ने दोनों बार यहां भारी मतों से जीत हासिल की थी. वहीं अगर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात की जाए तो बीजेपी के सुरेश कश्यप ने लगभग साढ़े 3 लाख वोट हासिल करके एतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस बार कांग्रेस पार्टी की ये कोशिश रहेगी की शिमला में पहले की तरह जीत दर्ज करके बीजेपी के विजय रथ को रोका जाए.


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने सांसद सुरेश कश्यप को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं  कांग्रेस ने अभी कर इस सीट के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अमित नंदा और पूर्व विधायक सोहनलाल को ये टिकट दी जा सकती है
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Himachal की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Interview: भगवान राम के नाम पर सांप्रदायिक एजेंडा बढ़ाया जा रहा, 'BJP की राजनीतिक चाल' देश के लिए खतरनाक- कन्हैया कुमार
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बाकी तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, दो पूर्व विधायकों को उतारा 
प्रियांक खरगे का दावा- RSS के सर्वे में BJP को मिल रहीं सिर्फ 200 सीटें, कर्नाटक में होगा ये हाल
PM Modi Rally in Pushkar: भगवान ब्रह्मा, मुस्लिम लीग और कांग्रेस… पुष्कर में क्या-क्या बोले पीएम मोदी, जानें
खजुराहो में 'INDIA' गठबंधन को चुनाव से पहले ही झटका, SP उम्मीदवार का नामांकन रद्द, भड़के अखिलेश ने किया यह Tweet
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post LIVE PM Narendra Modi की विशाल जनसभा, Bihar के Nawada से LIVE | Lok Sabha Election 2024 – IndiaTimes
Next post Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए किसे कहां से टिकट मिल – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *